Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर आया बड़ा अपडेट, भारत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी 

ICC Women's T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के हालात को देखते हुए वहां पर 3 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी खतरा मंडराने लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी जल्द ही इस पर अपना फैसला ले लेगी।

Author
Edited By : Mashahid abbas Updated: Aug 6, 2024 09:39
ICC Women's T20 World Cup 2024
ICC Women's T20 World Cup 2024

ICC Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के बिगड़े हुए हालात को देखते हुए वहां पर 3 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन की मेजबानी भी उससे छीनी जा सकती है। इस पर आईसीसी की ओर से बड़ा अपडेट भी सामने आ गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) सुरक्षा कारणों से इस पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश से छीनकर किसी अन्य देश को सौंप सकता है। इस आयोजन की मेजबानी के लिए आईसीसी की पहली पसंद भारत है, जबकि श्रीलंका और UAE में भी टूर्नामेंट के आयोजित कराए जाने पर विचार चल रहा है।

इन विकल्पों पर शुरू हुआ विचार

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बांग्लादेश के विकल्पों पर चर्चा शुरू कर चुका है। भारत और श्रीलंका में कम समय में इस टूर्नामेंट की पूरी तैयारी हो सकती है। हालांकि, अक्टूबर में श्रीलंका में बारिश के हालात भी बन सकते हैं जबकि भारत में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में UAE को भी विकल्प के रूप में रखा गया है। अगर बीसीसीआई हामी भरता है कि पाकिस्तानी टीम को किसी अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में भारत में ही टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा।

---विज्ञापन---

आईसीसी का बयान

क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी इस मुद्दे पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। बोर्ड के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर बताया है कि आईसीसी के पास सभी सदस्य देशों में सुरक्षा निगरानी प्रणाली है। स्थिति पर बेहद करीब से नजर रखी जा रही है, टूर्नामेंट शुरू होने में अभी 7 सप्ताह शेष हैं। ऐसे में इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि टूर्नामेंट बांग्लादेश नहीं तो कौन से देश में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024 Live: नीरज चोपड़ा की एंट्री, हॉकी टीम रचेगी इतिहास; पढ़ें पल-पल की अपडेट

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, पूर्व कप्तान के घर में भी लगा दी आग; शेख हसीना से है खास नाता

First published on: Aug 06, 2024 09:39 AM

संबंधित खबरें