ICC Test Ranking: आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारत के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को बड़ा झटका लगा है। बुमराह से टेस्ट क्रिकेट का नंबर वन गेंदबाज का ताज छीन चुका है। पहले बुमराह टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज थे, लेकिन अब भारत के ही दिग्गज खिलाड़ी ने बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- कैटरिंग से शुरू हुआ इस खिलाड़ी का सफर, आज दुनिया के टॉप-5 गेंदबाजों में शुमार
धर्मशाला टेस्ट में अश्विन ने लिए 9 विकेट
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। अश्विन ने इस सीरीज में खेले गए 5 मैचों में कुल 26 विकेट झटके हैं। इसके साथ ही खिलाड़ी नंबर वन गेंदबाज भी बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच में भी अश्विन ने 9 विकेट झटके थे। इस मैच ने अश्विन को रैंकिंग में फायदा करा दिया है।
ये भी पढ़ें:- ICC Test Rankings में भी दिखा यशस्वी जायसवाल का जलवा, टॉप-10 में 3 भारतीय
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हजलवुड पहुंच चुके हैं। हजलवुड इससे पहले चौथे स्थान पर थे, ताजा रैंकिंग जारी होने के बाद वह दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज कगिसो रबाडा पहले तीसरे स्थान पर थे, अब उन्हें भी एक स्थान का नुकसान हो गया है और वह चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। खास बात है कि टॉप के 5 गेंदबाजों में 2 गेंदबाज भारत के ही हैं। अश्विन इस ताजा रैंकिंग से पहले दूसरे स्थान पर थे, अब वह बुमराह को पीछे कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ा खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी ने साझा किया वीडियो
कहां गलती कर गए जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 4 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 19 विकेट झटके। बुमराह अश्विन से आगे निकल सकते थे, लेकिन सीरीज के चौथे मुकाबले में बुमराह को आराम दे दिया गया था। अगर बुमराह ये मैच भी खेलते, तो शायद वह सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अश्विन से आगे निकल जाते और टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर वन पर काबिज रह सकते थे।
ये भी पढ़ें:- ‘मैं खेलूंगा’… मुशीर खान ने दिलाई सचिन तेंदुलकर की याद, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जीत लिया दिल
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
48 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines