IND vs ENG Kuldeep Yadav Player Of The Match Award Why Not Ravichandran Ashwin

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन को क्यों नहीं मिला POTM? कुलदीप यादव को अवॉर्ड देने पर फैंस ने पूछा सवाल

India vs England 5th Test: भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से मात दी। इस मैच में भारत की जीत के हीरो बल्लेबाजों के साथ-साथ दो स्पिनर भी रहे। रविचंद्रन अश्विन ने कुल 9 विकेट पूरे मैच में लिए। वहीं कुलदीप यादव ने मैच में 7 विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया। इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

India vs England 5th Test: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धर्मशाला टेस्ट में तीन दिन के अंदर ही पारी और 64 रन से हरा दिया। इस मैच में भारत की जीत के एक नहीं बल्कि चार सबसे बड़े हीरो रहे। लेकिन फिर भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड कुलदीप यादव को मिला। जबकि सबसे बड़े दावेदार थे अपना 100वां मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने धर्मशाला टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए। अश्विन ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और अपने 100वें टेस्ट को स्पेशल बनाया। लेकिन उन्हें यह अवॉर्ड नहीं मिल पाया और इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किए।

विज्ञापन

क्यों अश्विन को नहीं मिला अवॉर्ड?

आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने इस टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट लिए। यह उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच था। मगर कुलदीप यादव उनसे आगे इस मामले में निकले कि उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी के दौरान बैट से खास योगदान दिया। भारतीय पारी का स्कोर था 428 रन और 8 विकेट। इसके बाद कुलदीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की और स्कोर 477 तक पहुंचाया। इसकी बदौलत भारत को 259 रन की लीड मिली।

विज्ञापन

वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए। वहीं अश्विन बल्ले से खास नहीं कर पाए और डक पर आउट हो गए। यही कारण है कि कुलदीप यादव बल्ले व गेंद से कमाल करने के कारण अश्विन से आगे निकल गए। इसी वजह से कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अश्विन को लेकर लोगों ने सवाल पूछा कि उन्हें क्यों नहीं यह अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन

देखें फैंस के रिएक्शन

बीसीसीआई ने कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड देने के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर किया। इस पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स किए। किसी ने लिखा कि, क्या अश्विन और कुलदीप दोनों को यह अवॉर्ड नहीं मिलना चाहिए था। वहीं किसी ने कहा कि अश्विन ही इस अवॉर्ड को पाने के लिए राइट मैन थे। कई लोगों ने कुलदीप यादव को भी इसका हकदार बताया। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बी ग्रेड में रखे जाने का मुद्दा फिर से उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ