ICC T20 Rankings: फाइनल में दमदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की हुई 'बल्ले-बल्ले', बने नंबर 1 ऑलराउंडर

ICC T20 Rankings Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद आईसीसी ने ऑलराउंडर्स की नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा

l - 2024-07-03T144244.051

ICC T20 Rankings Update: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद आईसीसी ने ऑलराउंडर्स की नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा हार्दिक पांड्या को हुआ है। वो ऑलराउंडर्स की टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पांड्या और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की रेटिंग्स बराबर है. लेकिन इसके बाद भी वो टॉप पर हैं।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने किया था शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

आईसीसी के द्वारा जारी टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में हार्दिक पांड्या पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो स्थानों की छलांग लगाई है। हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। फाइनल मैच में उन्होंने 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। अगर हसरंगा की बात करें तो वो भी 222 की रेटिंग के साथ हार्दिक के साथ पहले स्थान पर ही हैं।

तीसरे नंबर पर पहुंचे मार्कस स्टोइनिस

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के स्टार मार्कस स्टोइनिस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्हें भी एक स्थान का फायदा हुआ है। उनकी 211 रेटिंग है। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 210 की रेटिंग के साथ नंबर चार के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। जबकि बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन 206 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर आ गए हैं।

अफगानिस्तान मोहम्मद नबी को चार स्थान का नुकसान हुआ है। वो छठे स्थान पर आ गए हैं। जबकि नेपाल के दीपेंद्र सिंह 199 की रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

Hardik Pandya rises to No.1 in the latest ICC Men’s T20I All-rounder Rankings 🔝

How the Rankings look after #T20WorldCup 2024 ⬇️https://t.co/vbOk3XT7C3

विज्ञापन

— ICC (@ICC) July 3, 2024

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ