खुल गया बारबाडोस का एयरपोर्ट, जानें कब तक भारत लौटेंगे चैंपियंस

T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम चमचमाती हुई ट्रॉफी लेकर आज भी नहीं लौट पाएंगे। बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से टीम इंडिया के वापस आने में और भी देर लग सकती है। फिलहाल टीम इंडिया की वापसी को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद भी भारतीय टीम अब तक वापस नहीं लौट सकी है। बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से फंसी हुई भारतीय टीम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस के इस इंतजार के बीच अब ये खबर सामने आ रही है कि भारतीय टीम को वापस लौटने में और भी देरी हो सकती है। मौजूदा समय में बारबाडोस एयरपोर्ट को खोल दिया गया है लेकिन फिर भी भारतीय टीम को वापस लौटने में देर लग सकती है। उम्मीद जताई जा रही थी कि टीम बुधवार की रात तक नई दिल्ली पहुंच जाएगी लेकिन अब बुधवार को टीम का पहुंचना मुश्किल है।

विज्ञापन

नहीं पहुंच सका चार्टर विमान

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया को सीधे दिल्ली ले जाने वाला चार्टर विमान बारबाडोस में नहीं उतर पाया। इस कारण टीम के वापस लौटने में और भी देरी लग सकती है। फिलहाल बेरिल तूफान थम चुका है और एयरपोर्ट को भी खोल दिया गया है। लेकिन अभी उड़ान नहीं शुरू हुई है। माना जा रहा है कि अगले कुछ ही घंटों में उड़ानों का आवागमन शुरु हो जाएगा। इसके बाद ही भारतीय टीम को चार्टर विमान लेकर नई दिल्ली के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन

अब कल लौटेंगे चैंपियंस

भारतीय क्रिकेट टीम अब बृहस्पतिवार की सुबह नई दिल्ली पहुंच सकती है। पहले तय शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम को मंगलवार की शाम 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) बारबाडोस से सीधा नई दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। इस हिसाब से भारतीय टीम आज रात 8 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जाती। लेकिन अब भारतीय टीम को चार्टर विमान बुधवार की दोपहर 2 बजे (स्थानीय सयमानुसार) लेकर उड़ान भरेगी और बृहस्पतिवार की सुबह 4 से 6 के बीच नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आएगी।

विज्ञापन

कौन-कौन है बारबाडोस में

बारबाडोस में खराब मौसम की वजह से भारतीय टीम के खिलाड़ी, कोच, सहयोगी स्टॉफ, परिवार के सदस्य और बीसीसीआई के अधिकारी भी फंसे हुए हैं। इसमें से कुछ लोग न्यूयॉर्क और दुबई के रास्ते भारत आएंगे। जबकि बाकि सभी चार्टर विमान से सीधा नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ