टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले स्टार खिलाड़ी हुआ सस्पेंड, ICC ने इस बड़ी वजह से लिया एक्शन

T20 World Cup 2026 News: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां अब पूरी भी होने वाली हैं. इसी बीच स्टार क्रिकेटर पर आईसीसी की गाज गिर गई है. 31 साल के क्रिकेटर को सभी तरह की क्रिकेट खेलने पर रोक लगा दिया गया है.

आरोन जोन्स एडेन मार्करम के साथ टी-20 विश्व कप 2024 में

आरोन जोन्स एडेन मार्करम के साथ टी-20 विश्व कप 2024 में

T20 World Cup 2026 News: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. दुनिया भर की कुल 20 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं. हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यूएसए क्रिकेट टीम में हलचल मच गई है. टीम के स्टार खिलाड़ी पर आईसीसी की गाज गिर गई है. इस खिलाड़ी को आईसीसी ने सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी हुआ सस्पेंड

28 जनवरी को क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए अमेरिका के स्टार खिलाड़ी आरोन जोन्स को अस्थायी रूप से सभी प्रकार के क्रिकेट से निलंबित कर दिया. क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी ने जोन्स पर भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है. ये आरोप साल 2023-24 सत्र में बारबाडोस के बिम 10 टूर्नामेंट के दौरान कथित घटनाओं से संबंधित है. जोन्स पर बिम10 टूर्नामेंट में मैचों के कुछ पहलुओं को फिक्स करने या फिक्स करने का आरोप लगा है. इसके अलावा उन्होंने जांच में भी सहयोग नहीं दिया है. जोन्स को 28 जनवरी, 2026 से 14 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ 7 फरवरी को करेगी. इसके बाद टीम को दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 10 फरवरी को खेलना है. तीसरा मुकाबला यूएसए नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी, जबकि चौथा मैच में यूएसए की भिड़ंत नामीबिया से होगी.

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

31 साल के जोन्स ने यूएसए के लिए अब तक 52 वनडे मैच में 33.95 की औसत के साथ 1664 रन बनाए हैं. इसके अलावा 48 टी-20 मैच में उन्होंने 24.06 की औसत के साथ 770 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 1 शतक के अलावा 11 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि टी-20 में वह 2 अर्धशतक जमा चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ