हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग

ODI World Cup 2027 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यहां जानिए भारत के वर्ल्ड कप मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे.

विज्ञापन
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम 7 अक्टूबर को खेलेगी पहला मैच (Pic Credit- ANI)

ODI World Cup 2027 Team India Match Timing: अगले साल होने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.

वर्ल्ड कप 2027 के सभी मुकाबले साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे. इन देशों का स्थानीय समय भारतीय समय से 3 घंटे 30 मिनट पीछे है. ऐसे में आइए जानते हैं वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे.

2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे?

2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा. 14 अक्टूबर को भारतीय टीम सेंचुरियन में अफगानिस्तान से भिड़ेगी, जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2027 में भारत के मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होंगे. हालांकि, अफ्रीकी देशों का स्थानीय समय भारतीय समय से 3 घंटे 30 मिनट पीछे है. ऐसे में टीम इंडिया के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1 बजे टॉस होगा.

तारीखमुकाबलास्थानभारतीय समय (IST)
7 अक्टूबर 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियाकेपटाउनदोपहर 1:30 बजे
10 अक्टूबर 2027भारत vs पाकिस्तानजोहान्सबर्गदोपहर 1:30 बजे
14 अक्टूबर 2027भारत vs अफगानिस्तानत्श्वानेदोपहर 1:30 बजे
17 अक्टूबर 2027भारत vs क्वालीफायर-Aब्लूमफोंटेनदोपहर 1:30 बजे
24 अक्टूबर 2027जिम्बाब्वे vs भारतविक्टोरिया फॉल्सदोपहर 1:30 बजे

ये भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?

विज्ञापन

सुपर-7 में भी तय हैं भारत के स्लॉट

ग्रुप स्टेज के बाद टीम इंडिया सुपर-7 में पहुंचती है तो उसके मुकाबले 28 अक्टूबर से शुरू होंगे. भारत का पहला मैच 28 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. इसके बाद 31 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका, 4 नवंबर को पार्ल में न्यूजीलैंड, 7 नवंबर को केपटाउन में पाकिस्तान, 11 नवंबर को गक्बेरहा में इंग्लैंड और 14 नवंबर को डरबन में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेलना है. हालांकि, सुपर 7 में भारत का पहुंचना ग्रुप स्टेज में क्वालीफाई करने पर निर्भर करेगा. भारत के सुपर-7 के मुकाबले भी भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू हो सकते हैं.

बता दें कि, भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए की टीम को शामिल किया गया है. वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर बी को रखा गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola