ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान

India vs South Africa: टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आ सकती है.

India vs South Africa

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम 7 अक्टूबर को खेलेगी अपना पहला मैच (PIC Credit -ANI)

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी ने अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी, जो टूर्नामेंट का पहला ग्रुप मैच होगा. 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार को भूलाकर भारत तीसरी बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आ सकती है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा भारत

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए काफी पहले ही साउथ अफ्रीका पहुंच सकती है. वर्ल्ड कप के ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे. ऐसे में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में मेजबान देश के खिलाफ 6 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. सीरीज के मुकाबले जोहान्सबर्ग, केपटाउन, सेंचुरियन जैसे प्रमुख मैदानों पर आयोजित किए जा सकते हैं, जहां वर्ल्ड कप के मुकाबले भी खेले जाएंगे. हालांकि, अभी इस सीरीज का शेड्यूल सामने नहीं आया है. BCCI और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज की तारीखों पर मुहर लग सकती है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप से पहले क्यों अहम है ये सीरीज?

साउथ अफ्रीका की परिस्थितियां भारतीय टीम के लिए अलग और कड़ी चुनौती पेश करती हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले वहां ज्यादा से ज्यादा वनडे मुकाबले खेलना टीम के लिए तैयारी का अच्छा मौका होगा. खिलाड़ियों को वहां की पिच, मौसम और मैदानों की कंडीशन के मुताबिक खुद को ढालने का मौका मिलेगा. खासकर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण होगी. वर्ल्ड कप के दौरान भी भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में मुकाबले खेलने हैं, इसलिए टूर्नामेंट से पहले वहां का अनुभव भारत को काफी काम आ सकता है.

2023 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका में खेली थी वनडे सीरीज

टीम इंडिया ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज दिसंबर 2023 में खेली थी. उस दौरे पर भारत ने तीन मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया था. सीरीज के पहले वनडे में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे वनडे में अफ्रीकी टीम ने वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने 78 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान महामुकाबला होगा. 14 अक्टूबर को भारतीय टीम सेंचुरियन में अफगानिस्तान से भिड़ेगी, जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा.

विज्ञापन

ग्रुप स्टेज में भारत अपना आखिरी मैच 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा. बता दें कि, भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए की टीम को शामिल किया गया है.

भारत के ग्रुप मैचों का शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यू
7 अक्टूबर 2027भारत vs ऑस्ट्रेलियाकेपटाउन
10 अक्टूबर 2027 भारत vs पाकिस्तानजोहान्सबर्ग
14 अक्टूबर 2027भारत vs अफगानिस्तानसेंचुरियन
17 अक्टूबर 2027भारत vs क्वालीफायर एब्लोमफोंटेन
24 अक्टूबर 2027भारत vs जिम्बाब्वेविक्टोरिया फॉल्स

ये भी पढ़ें – Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ