क्या चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर रहेगा भारतीय स्टार खिलाड़ी? बढ़ सकती है मुश्किलें

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अभी तक टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी नहीं हुआ है। उससे पहले भारतीय स्टार खिलाड़ी की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

sanju samson

sanju samson

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार पाकिस्तान कर रहा है। हालांकि टीम इंडिया इसके लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, अब टीम इंडिया के मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत यूएई में खेले जाएंगे। अभी तक इस टूर्नामेंट को लेकर टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल इन दिनों भारत में विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है और संजू सैमसन को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना गया है।

विज्ञापन

केरल टीम में नहीं शामिल संजू सैमसन

दरअसल संजू सैमसन विजय हजारे ट्रॉफी से पहले केरल टीम के प्रैक्टिस शिविर में शामिल नहीं हुए थे। जिसके चलते उनको इस टूर्नामेंट के लिए केरल टीम में नहीं चुना गया। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि संजू पैर की चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वे शिविर में शामिल नहीं हो पाए थे। दूसरी तरफ टीम इंडिया जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है और संजू सैमसन भी टीम इंडिया में जगह पाने के दावेदार माने जा रहे हैं, ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर रहने पर संजू को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी जो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं वे इस टूर्नामेंट में धमाल मचाकर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अगर संजू विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते तो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनको टीम इंडिया में रिजर्व खिलाड़ी या मैन खिलाड़ी के रूप में शामिल हो सकते थे, लेकिन हो सकता है इसको लेकर संजू को झटका लग जाए।

वनडे में संजू सैमसन के आंकड़ें

संजू सैमसन ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 16 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 510 रन बनाए। इस दौरान संजू के बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले। वनडे क्रिकेट में संजू की बेस्ट पारी 108 रन की है। संजू को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था और उनके बल्ले से लगातार 2 शतक भी निकले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ