ICC Champions Trophy पर फिर छिड़ा विवाद, PCB ने ठुकराया BCCI का ऑफर

ICC Champions Trophy 2025: बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने पर पड़ोसी देश को मुआवजे की पेशकश की थी। जिसको अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठुकरा दिया है।

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अभी तक विवाद खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट को लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। जिसके बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने पर पड़ोसी देश को मुआवजे की पेशकश की थी। जिसको अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठुकरा दिया है।

विज्ञापन

PCB के लिए राष्ट्रीय सम्मान जरूरी

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से भारत के इनकार पर पीसीबी को मुआवजे के रूप में पैसे देने की पेशकश की थी। हालांकि, पाकिस्तान ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और पैसे से ज्यादा राष्ट्रीय सम्मान को बनाए रखने का विकल्प चुना। भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बजाय पाकिस्तान क्रिकेट ने एक ऐसा मॉडल प्रस्तावित किया, जिसके तहत दोनों देश अगले 3 सालों में आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए अपनी टीमों को एक-दूसरे के देशों में नहीं भेजेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाइब्रिड की मिली मंजूरी

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए के लिए हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी है, जिसमें पाकिस्तान और दुबई दो स्थान होंगे। बीसीसीआई और पीसीबी दोनों ने सुझाव पर सहमति जताने के बाद यह निर्णय लिया गया था। अगर भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाती है तो फिर टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन

इसके अलावा अगर सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया जगह बना लेती है तो सेमीफाइनल भी दुबई में खेला जाएगा। इसका मतलब यह होगा कि अगर भारत दूसरे सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई करता है तो केवल एक सेमीफाइनल पाकिस्तान में होगा और फाइनल पाकिस्तान से बाहर होता हुआ देखा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ