'विराट को फॉर्म में लाने का तरीका..' शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान मैच की तरफ किया इशारा

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली का फॉर्म कैसा रहने वाला है ये बड़ा सवाल है। वहीं अब कोहली की फॉर्म को लेकर शोएब अख्तर ने बड़ी बात कही है।

Virat Kohli

Virat Kohli

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। फैंस को बेसब्री से टीम इंडिया के स्क्वॉड का इंतजार हो रहा है। उससे पहले विराट कोहली की फॉर्म ने भी टीम की चिंता को बढ़ा रखा है। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली फ्लॉप साबित हुए थे, इस सीरीज में उनके बल्ले से एक ही शतक निकला था। अब चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में कोहली का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है। वहीं अब कोहली को फॉर्म में लाने के लिए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ी बात की है।

विज्ञापन

शोएब अख्तर का बड़ा बयान

शोएब अख्तर ने विराट कोहली को फॉर्म में लाने को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि “अगर विराट कोहली को जगाना है तो उनको बता दीजिए कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच है। बहुत सारे खिलाड़ी जो फॉर्म में नहीं हैं, वे फॉर्म में वापस आ जाते हैं।” टी20 विश्व कप 2022 में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी। इस मैच में कोहली ने नाबाद 82 रन बनाकर अकेले दम पर टीम इंडिया को जीत दिला दी थी, पाकिस्तान के खिलाड़ी भी अभी तक कोहली के इस प्रदर्शन को भुला नहीं पाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

आगे उनका कहना है कि “दोनों टीमें प्रबल दावेदार हैं। उनके बीच कड़ी टक्कर होनी चाहिए और यह एक हाई स्कोरिंग मैच होना चाहिए। भारत एक मजबूत टीम है और जसप्रीत बुमराह अपनी तरह की टीम है। मैं रोहित शर्मा, विराट कोहली और बुमराह को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं, लेकिन मैं वास्तव में पाकिस्तान को जीतते हुए देखना चाहता हूं।”

विज्ञापन

20 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। इसके बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को होगा। इस मैच का करोड़ों क्रिकेट फैंस को इंतजार रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ