Mitchell Starc: आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 11 जून से खेला जाएगा, जहां ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का सामना होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए कई खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 2.0 में भाग लेने से मना कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क भी उनमें से एक हैं। उन्होंने भी आईपीएल 2025 में भाग लेने से मना कर दिया है। हालांकि स्टार्क के इस फैसले के बाद उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्हें करोड़ों का नुकसान होने वाला है।
स्टार्क को होगा करोड़ों का नुकसान
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी स्वदेश लौट गए थे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे मिचेल स्टार्क भी इस दौरान ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। अब उन्होंने आईपीएल 2025 में न खेलने का फैसला किया है। हालांकि स्टार्क का ये फैसला उन्हें भारी पड़ सकता है।
Cricket.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर दिल्ली की टीम IPL 2025 के फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें अपनी सैलरी का एक तिहाई हिस्सा छोड़ना पड़ेगा। उन्हें करीब 3.92 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। ऐसे में उन्हें पूरी सैलरी के बजाय सिर्फ 7.83 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। स्टार्क का इस कदर बीच सीजन आईपीएल छोड़ना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह टीम के लिए सबसे अहम गेंदबाज थे। स्टार्क शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं।
ऐसा रहा है स्टार्क का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में अब तक खेले गए 11 मैचों में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 11 मैच 14 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। साथ ही उनका इकोनॉमी 10.17 का रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
13 mins agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
34 mins ago6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
54 mins agoIND vs PAK: श्रेयस अय्यर ने बुमराह-अभिषेक को दिया जीत का श्रेय, तिलक को लेकर भी बोले कप्तान
1 hr agoIND vs WI: केएल राहुल ने ठोका धमाकेदार शतक, द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने खूब टपकाए कैच, टीम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
1 hr agoईशान किशन ने हासिल किया बड़ा मुकाम, एक साल में 1 हजार रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
2 hrs agoAsian Games 2026 में अंतिम पंघाल का जलवा, सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
3 hrs agoAsian Games 2026: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में मलेशिया को हराकर रचा इतिहास
3 hrs agoIND vs WI: शतक लगाने से चूके रोहित शर्मा, 7 साल बाद 'नर्वस नाइंटीज' का हुए शिकार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines