ओलंप‍िक में खेलने के ल‍िए हॉकी ख‍िलाड़ी ने कटवा दी अपनी उंगली, जुनून के ल‍िए चुकाई बड़ी कीमत

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मैथ्यू डॉसन ने एक हैरान करने वाला किस्सा बताया है।

arvind - 2024-07-20T132628.710

Paris Olympics 2024: खिलाड़ियों का उनके गेम के प्रति जूनून कई बार लोगों को हैरान कर सकता है। कुछ ऐसा ही कुछ पेरिस ओलंपिक 2024 में देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मैथ्यू डॉसन ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए ऐसा कदम उठाया है, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए हैं।

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने अपनी उंगली के एक हिस्से को ही कटवा दिया है। दरअसल, ओलंपिक से पहले उन दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय की स्थिति बन गई थी। इसके बाद उन्होंने ये कठिन फैसला लिया था।

विज्ञापन

मैथ्यू डॉसन ने बताई पूरी कहानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैथ्यू डॉसन तीसरी बार खेलों के महाकुंभ में हिस्सा लेने जा रहे हैं। लेकिन ओलंपिक से पहले उंगली में टूट गई थी। इसको लेकर उन्होंने कई डॉक्टर्स से परामर्श लिया था और सब ने उन्हें ठीक होने के लिए दो हफ्ते का समय बताया था। इस फ्रैक्चर की वजह से उनका पेरिस ओलंपिक में खेलना मुश्किल था। जिस वजह से उन्होंने अपनी उंगली को कटवाने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई चैनल सेवन को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने प्लास्टिक सर्जन के साथ मिलकर पेरिस ओलंपिक और उसके बाद के जीवन को लेकर फैसला किया। ये मेरे लिए एक अच्छा विकल्प था कि मैं अपनी उंगली के ऊपरी हिस्से को अलग करा दूं। ये मेरे लिए एक कठिन फैसला था।

विज्ञापन

300,000 से ज्यादा दर्शकों आ सकते हैं उद्घाटन समारोह

ओलंपिक खेल 2024 के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि गणमान्य व्यक्तियों और एथलीटों के साथ 300,000 से ज्यादा दर्शकों इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। पेरिस ओलंपिक समिति ने बताया है कि इसमें 10,500 एथलीट होंगे जबकि 222,000 को इनविटेशन दिया गया है। जबकि 104,000 लोगों को टिकट लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ