IND vs ENG: बीच मैच T20I में डेब्यू, घातक गेंदबाजी से पलटा मैच, पुणे में सुपरस्टार बना भारत का नया-नवेला खिलाड़ी

टीम इंडिया ने चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 15 रन से हराया। भारत की ओर से इस मुकाबले में हर्षित राणा ने बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट डेब्यू किया।

Harshit Rana

Harshit Rana Debut

Harshit Rana: इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों के डेब्यू तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन कभी किसी खिलाड़ी को बीच मैच में डेब्यू करते हुए शायद ही आपने देखा होगा। यह अनोखा कारनामा भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में हुआ है। शिवम दुबे की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर हर्षित राणा का टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू हुआ। पुणे में हर्षित आए और पूरी तरह से छा गए। चार ओवर के स्पेल में हर्षित ने मैच की पूरी कहानी को ही पलटकर रख दिया।

विज्ञापन

हर्षित का धांसू प्रदर्शन

दरअसल, हुआ यूं कि भारतीय टीम के 19वें ओवर में ओवरटन की एक गेंद शिवम दुबे के सिर पर आकर लगी। दुबे ने बैटिंग तो पूरी की, लेकिन वह फील्ड में नहीं उतरे। शिवम की जगह पर हर्षित राणा बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतरे। हर्षित को कप्तान सूर्यकुमार ने पारी का 12वां ओवर थमाया। हर्षित ने आते के साथ ही अपना जलवा बिखेरा और दूसरी ही गेंद पर लियाम लिविंगस्टन को पवेलियन की राह दिखा दी। लिविंगस्टन का यह विकेट बेहद अहम समय पर भारीतय टीम के हाथ लगा। अगले ओवर में हर्षित की हैरी ब्रूक ने जमकर धुनाई की और ओवर से 18 रन बटोरे।

विज्ञापन

हालांकि, हर्षित ने अपने तीसरे ओवर में फिर कमबैक किया और पारी के 16वें ओवर में सिर्फ 4 रन देने के साथ-साथ जैकब बेथल को पवेलियन की राह भी दिखाई। इसके बाद कप्तान ने हर्षित पर भरोसा दिखाया और उन्हें 19वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी। हर्षित फिर कैप्टन के भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद नजर आ रहे जेमी ओवरटन को भी चलता करते हुए टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी। चार ओवर के स्पेल में हर्षित ने 33 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके।

विज्ञापन

T20I में हर्षित का पहला अनोखा डेब्यू

हर्षित राणा टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट डेब्यू करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में हर्षित कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। हर्षित के प्रदर्शन से हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी खुश नजर आए। चौथे टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ