कप्तान बनाए जाने के बाद हैरी ब्रूक का पहला रिएक्शन आया सामने,बताया- क्या है फ्यूचर का प्लान

Harry Brook: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को घोषणा की कि हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

BeFunky-collage - 2025-04-07T170951.852

Harry Brook: 26 साल के हैरी ब्रूक अब जोस बटलर की जगह लेंगे, जिन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। ब्रूक अब वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। इससे अब यह चर्चा भी खत्म हो गई है कि इंग्लैंड दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तान बना सकता है। पिछले 12 महीनों से जोस बटलर के उप-कप्तान रहे यॉर्कशायर के इस खिलाड़ी को टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ इंग्लैंड की कप्तानी का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। वहीं, कप्तान बनाए जाने के बाद हैरी ब्रूक का पहला रिएक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने कही ये बात

विज्ञापन

ब्रूक ने कहा, “इंग्लैंड की सफेद गेंद (वनडे और टी20) टीम का कप्तान बनना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है।” उन्होंने आगे कहा, “जब मैं छोटा था और व्हार्फडेल के बर्ले में क्रिकेट खेलता था, तभी से मेरा सपना था कि मैं यॉर्कशायर के लिए खेलूं, इंग्लैंड की टीम में जगह बनाऊं और एक दिन टीम की कप्तानी भी करूं। अब जब मुझे यह मौका मिला है, तो यह मेरे लिए बहुत खास है।”

विज्ञापन

ब्रूक ने यह भी कहा, “हमारे देश में काफी प्रतिभा है और मैं शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरा लक्ष्य है टीम को आगे ले जाना और सीरीज, वर्ल्ड कप और बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं जीतना।”

रॉब की ने जारी किया बयान

विज्ञापन

इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, “हैरी ब्रूक पिछले कुछ समय से हमारी कप्तानी की योजना का हिस्सा रहे हैं, हालांकि ये मौका उन्हें उम्मीद से थोड़ा पहले मिल गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हैरी सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि उनका क्रिकेट को लेकर सोच भी बहुत साफ है। उन्हें वनडे और टी20 दोनों टीमों के लिए एक साफ दिशा नजर आती है, जो हमें सीरीज, वर्ल्ड कप और बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने में मदद करेगी।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ