हैरी ब्रूक ने लहराया ICC रैंकिंग में अपना परचम, जो रूट को पछाड़ बने नंबर 1

Harry Brook: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईसीसी रैंकिंग में अपना झंडा गाड़ दिया है।

ICC Rankings (1)

Harry Brook: आईसीसी ने बुधवार को नई रैंकिंग जारी की। आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में हैरी ब्रूक ने अपना झंडा गाड़ दिया। ब्रूक अब आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जो रूट को पछाड़ा है।

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने किया शानदार प्रदर्शन

हैरी ब्रूक फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां पर मेजबान देश के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड ने अब तक खेले गए दोनों मैच को अपने नाम कर लिया है। 6 दिसंबर को खेले गए दूसरे मैच में हैरी ब्रूक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 123 रनों की पारी खेली, इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 55 रन बनाए। इसका फायदा ब्रूक को आईसीसी रैंकिंग में मिला। ब्रूक पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी जो रूट को पछाड़ा है।

विज्ञापन

ब्रूक को पिछली रैंकिंग के हिसाब से 1 स्थान का फायदा हुआ है। वह पिछली रैंकिंग में नंबर 2 पर थे। फिलहाल उनके पास 898 अंक हैं।

वहीं जो रूट दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके पास 897 अंक है। वहीं तीसरे स्थान पर केन विलियमसन 812 अंक के साथ विराजमान हैं, जबकि चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल 811 अंक के साथ लिस्ट में बने हुए हैं, वहीं पांचवें स्थान पर ट्रेविस हेड 781 अंक के साथ विराजमान हैं।

विज्ञापन

ब्रूक के करियर पर एक नजर

ब्रूक ने अब तक इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 61.61 की औसत के साथ 2280 रन बनाए हैं। उन्होंने 8 शतक के अलावा 10 अर्धशतक बनाए हैं।

विज्ञापन

वहीं 20 वनडे मैच में उन्होंने 39.94 की औसत के साथ 719 रनों को अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने 39 टी-20 मैच में 30.73 की औसत के साथ 707 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को अपने दल का हिस्सा बनाया है। देखना दिलचस्प होगा कि ब्रूक भारतीय सरजमीं पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ