AUS vs PAK: मैक्सवेल को ये क्या हुआ? बार-बार हो रहे पाकिस्तान के इस गेंदबाज का शिकार, कब छूटेगा पीछा

ग्लेन मैक्सवेल का फ्लॉप शो पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रही तीसरे वनडे मैच में भी जारी रहा। मैक्सवेल हैरिस रऊफ की गेंद पर लगातार तीसरी बार पवेलियन लौटे। कंगारू बैटर अपना खाता तक खोलने में नाकाम रहा।

Untitled design (19)

Glenn Maxwell

Glenn Maxwell vs Haris Rauf: ग्लेन मैक्सवेल का खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भी मैक्सवेल बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सीरीज में यह दूसरा मौका है, जब कंगारू बल्लेबाज डक पर आउट हुआ है। मैक्सवेल की कमजोर नब्ज को हैरिस रऊफ ने पकड़ लिया और उन्होंने सीरीज में लगातार तीसरी बार चलता किया। रऊफ की उछाल लेती गेंद को मैक्सवेल समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और सैम आयूब को आसान सा कैच देकर चलते बने। तीन मैचों की सीरीज में मैक्सवेल सिर्फ 16 रन ही बना सके।

विज्ञापन

मैक्सवेल का फ्लॉप शो जारी

72 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्लेन मैक्सवेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, कंगारू बल्लेबाज टीम को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गया। पहली गेंद डॉट खेलने के बाद मैक्सवेल अगली ही गेंद पर हैरिस रऊफ की रफ्तार से पूरी तरह से बीट हो गए और बॉल उनके बल्ले का भारी किनारा लेकर सीधा सैम आयूब के हाथों में समां गई। मैक्सवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

विज्ञापन

सीरीज के पहले मैच में भी कंगारू बल्लेबाज जीरो पर आउट हुआ था। वहीं, दूसरे मैच में मैक्सवेल के बल्ले से सिर्फ 16 रन निकले थे। वनडे फॉर्मेट में मैक्सवेल रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष कर रहे हैं। पिछली 9 पारियों में मैक्सवेल के बल्ले से कोई अर्धशतक तक नहीं निकल सका है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 201 रन की यादगार पारी खेलने के बाद से ऑस्ट्रेलियाई बैटर इस फॉर्मेट में रनों के लिए जूझ रहा है।

विज्ञापन

140 पर ढेर ऑस्ट्रेलिया

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने एक बार फिर घुटने टेक दिए। सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 140 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम की ओर से सीन एबॉट ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि 22 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने कहर बरपाते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, दूसरे वनडे में पांच विकेट लेने वाले हैरिस रऊफ ने 7 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ