'मैं हार्दिक पांड्या के लिए नहीं खेलता...' भारत-पाक मैच से पहले स्टार ऑलराउंडर ने क्यों कहा ऐसा?

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भिड़ने के लिए तैयार हैं। इस मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है।

IND vs PAK (1)

India vs Pakistan: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में हैं। स्टार ऑलराउंडर भारत के लिए लगातार सफेद गेंद क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया। बुधवार को आईसीसी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें स्टार खिलाड़ी ने कहा कि मैं हार्दिक पांड्या के लिए नहीं खेलता हूं।

चर्चा में हार्दिक पांड्या का बयान

हार्दिक पांड्या ने आईसीसी द्वारा साझा किए गए वीडियो में टी-20 विश्व 2022 कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले को याद किया। भारतीय टीम ने इस मैच को विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर 4 विकेट से जीता था। इस मैच में हार्दिक ने भी 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजो को पवेलियन लौटाया था। पांड्या ने बताया कि कैसे उन्होंने भारत-पाक मैच के बीच खेले गए उस मैच में दबाव को हैंडल किया? उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इस बारे में है कि कौन दबाव को बेहतर तरीके से संभालता है। मैं हार्दिक पांड्या के लिए नहीं खेलता। मैं टीम के लिए खेलता हूं। मैं भारत के लिए खेलता हूं। यही मेरा टारगेट है। चाहे इसका मतलब अंत में सिर्फ दो गेंद खेलना हो या 60 गेंदों तक बल्लेबाजी करना हो, ध्यान गेंद दर गेंद खेल को आगे बढ़ाने और जीत के करीब पहुंचने पर है। देखते हैं कि दबाव में कौन टूटता है।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

पांड्या ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीसरे मैच में 40 और चौथे टी-20 मैच में 53 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा पांड्या ने 5 विकेट भी अपने नाम किए थे। फिलहाल हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं।

इसके बाद उन्हें भारतीय टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना होना है। मेगा इवेंट में भारतीय टीम का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा, जबकि दूसरा मैच भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ