Hardik Pandya Net Worth: बीते कुछ महीनों से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले उन्हें मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से रिटेन किया। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को MI के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। हार्दिक की कप्तानी में MI का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा और टीम 10 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी। ऐसे में हार्दिक को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। अब हार्दिक पांड्या निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
हार्दिक-नताश की तलाक की खबरें
हार्दिक पांड्या और और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस कपल ने अब अलग होने का मन बना लिया है। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिश्ते पर अभी खुलकर कुछ नहीं कहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि अगर हार्दिक-नताशा का तलाक होता है तो क्रिकेटर को अपनी प्रॉपर्टी का 70 प्रतिशत हिस्सा नताशा को देना होगा।
करोड़ों के मालिक हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या की नेट वर्थ की बात करें तो कभी 200 रुपये के लिए टूर्नामेंट खेलने वाले हार्दिक पांड्या आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 91 करोड़ रुपये है। क्रिकेट के अलावा वह विज्ञापन से मोटी कमाई करते हैं। हाल ही में BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था। हार्दिक को ग्रेड-A में जगह दी गई है। ऐसे में उन्हें बोर्ड की ओर से इस साल 5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
IPL और विज्ञापन से होती कमाई
हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग से भी करोड़ों रुपये कमाते हैं। 17वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था। इससे पहले IPL 2022 और IPL 2023 के लिए गुजरात टाइटंस ने हार्दिक को 15-15 करोड़ रुपये दिए थे। हार्दिक बोट, अमेजन एलेक्सा, रिलायंस रिटेल, स्टार स्पोर्ट्स मॉन्स्टर एनर्जी, ब्रिटानिया बॉर्बन, सिन डेनिम, गल्फ ऑयल इंडिया, ड्रीम 11, एक्सलेरेट, सोल्ड स्टोर, एसजी क्रिकेट और POCO समेत कई ब्रांड का विज्ञापन करते हैं। इन ब्रांड से हार्दिक को मोटी रकम मिलती है। इतना ही नहीं हार्दिक का मुंबई के बांद्रा में 30 करोड़ का घर है और वडोदरा में भी उनका आलीशान घर है। ऑलराउंडर क्रिकेटर के कार कलेक्शन की बात करें तो इसमें ऑडी ए6, रेंज रोवर वोग, जीप कंपास, मर्सिडीज जी वैगन, रोल्स रॉयस, लेम्बोर्गिनी हुराकन EBO, पोर्श केयेन और टोयोटा इटियोस शामिल है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: एक नियम ने बढ़ाई SRH की मुश्किलें, मैच विनर खिलाड़ियों को नहीं कर पाएगी रिटेन
ये भी पढ़ें: IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग से 5 गुना ज्यादा है IPL की Prize Money; चैंपियन टीम को मिलेंगे कितने करोड़?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
19 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
31 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
35 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines