IPL 2025 Mega Auction Sunrisers Hyderabad SRH Pat Cummins Abhishek Sharma Nitish Reddy T Natarajan

IPL 2025 Mega Auction: एक नियम ने बढ़ाई SRH की मुश्किलें, मैच विनर खिलाड़ियों को नहीं कर पाएगी रिटेन

IPL 2025 Mega Auction: IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम अब फाइनल में पहुंच चुकी है। निर्णायक मैच में SRH की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी।

IPL 2025 Mega Auction: IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने लीग स्टेज में 14 मैच खेले और 8 में जीत दर्ज की। 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 1 मैच बेनतीजा भी रहा। पॉइंट्स टेबल में टीम दूसरे पायदान पर रही। ऐसे में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिले। क्वालीफायर-1 में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। हालांकि, हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर निर्णायक मैच में जगह पक्की की।

विज्ञापन

IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन हो सकता है, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी। इनमें से विदेशी खिलाड़ी सिर्फ 1 ही होगा। ऐसे में हैदराबाद सिर्फ अपने कप्तान पैट कमिंस को ही रिटेन कर पाएगी। SRH ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन को अपने साथ नहीं जोड़ पाएगी। मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जानिए इस रिपोर्ट में-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ