IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग से 5 गुना ज्यादा है IPL की Prize Money; चैंपियन टीम को मिलेंगे कितने करोड़?

IPL vs PSL Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। 26 मई को 17वें सीजन की विजेता टीम का पता चल जाएगा। IPL और PSL की अक्सर तुलना होती है, लेकिन दोनों की प्राइस मनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

IPL vs PSL Prize Money INDIAN PREMIER LEAGUE Pakistan Super League IPL 2024 KKR Vs SRH

26 मई को खेला जाएगा IPL 2024 का फाइनल मुकाबला।

IPL vs PSL Prize Money: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अब जल्द ही समाप्त हो जाएगा। 26 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। निर्णायक मैच इस बार चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स क्वालीफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंची थी। साथ ही हैदराबाद ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। अब रविवार को इस सीजन की विजेता टीम का पता चल जाएगा।

विज्ञापन

PSL से कई गुना ज्यादा IPL की प्राइस मनी

IPL 2024 की विजेता टीम पर पैसों की बारिश होगी। विनर ही नहीं प्लेऑफ में जगह बनाने वाली सभी टीमों को करोड़ों रुपये मिलेंगे। IPL 2024 की विजेता टीम को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की विजेता टीम की तुलना में करीब 5 गुना ज्यादा प्राइज मनी मिलेगी। अक्सर IPL और PSL की तुलना की जाती है, लेकिन दोनों ही लीग की प्राइज मनी में जमीन-आसमान का अंतर है। प्राइज मनी ही नहीं अन्य मामलों में भी IPL पाकिस्तान की लीग से कहीं बेहतर है।

विज्ञापन

RCB को मिलेंगे 6.5 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद में से जो भी टीम IPL का फाइनल जीतती है, उसे 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। रनरअप टीम को 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ और चौथे स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

WPL की प्राइज मनी भी PSL से ज्यादा

दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर लीग जीतने वाली टीम को करीब 4.13 करोड़ भारतीय रुपये मिलते हैं। इतना नहीं नही PSL की उपविजेता टीम को 1.65 करोड़ भारतीय रुपये प्राइज मनी के रूप में दिए जाते हैं। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की प्राइज मनी भी PSL से ज्यादा है। WPL की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस बार 6 करोड़ और रनरअप दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ