'अगर टीम इंडिया इंग्लैंड में नहीं जीती तो...' हरभजन सिंह ने भारतीय टीम पर दिया बड़ा बयान

Harbhajan Singh: हरभजन सिंह ने भारतीय टीम पर बात की है। भारतीय टीम इन दिनों 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड में है। 20 जून से सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज पर हरभजन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Cricket News (15)

Harbhajan Singh: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है और अपनी तैयारियों में जुट गई है। टीम में इस बार कई युवा चेहरे शामिल हैं और शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। इस बार टीम में न तो विराट कोहली हैं और न ही रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी। ऐसे में टीम पर दबाव ज्यादा होगा, लेकिन पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने टीम का समर्थन किया है।

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने क्या कहा?

एक कार्यक्रम में हरभजन सिंह से पूछा गया कि इतनी युवा टीम के साथ शुभमन गिल के लिए यह दौरा कितना चुनौतीपूर्ण होगा? इस पर उन्होंने जवाब दिया और कहा कि इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश क्रिकेट टूर के लिए सबसे मुश्किल माने जाते हैं। इस बार गिल कप्तान हैं और टीम में भी ज़्यादातर खिलाड़ी युवा हैं। ऐसे में अनुभव की कमी ज़रूर महसूस होगी।

विज्ञापन

हरभजन ने आगे कहा कि अगर टीम जीतती है तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर हार भी जाती है तो इसमें भी सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें खिलाड़ियों को जल्दी जज नहीं करना चाहिए।

हमें धैर्य रखना होगा- भज्जी

हरभजन का साफ कहना है कि,हमारे यहां एक आदत बन गई है। अगर टीम जीत गई तो तारीफों के पुल बांध दिए जाते हैं, और अगर हार गई तो जमकर आलोचना शुरू हो जाती है। ये सही नहीं है। हमें धैर्य रखना होगा और टीम को सीखने का मौका देना चाहिए।

विज्ञापन

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट – 20 जून से हेडिंग्ले

दूसरा टेस्ट – 2 जुलाई से बर्मिंघम

विज्ञापन

तीसरा टेस्ट – 10 जुलाई से लॉर्ड्स

चौथा टेस्ट – 23 जुलाई से मैनचेस्टर

विज्ञापन

पांचवां टेस्ट – 31 जुलाई से लंदन (द ओवल)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ