IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गुजरात टाइटंस ने दिखाई दिलेरी! बोले- हम धमाल मचाने को तैयार...
Gujarat Titans: भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी के माहौल में गुजरात टाइटंस की टीम ने दिलेरी दिखाई है।
Edited By Shubham Mishra

Gujarat Titans
Edited By Shubham Mishra

Gujarat Titans
Gujarat Titans IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर जारी तनाव के चलते आईपीएल 2025 के रोमांच पर एक हफ्ते का ब्रेक लग चुका है। हालांकि, बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है। माना जा रहा है टूर्नामेंट को दोबारा से 16 मई से शुरू किया जा सकता है। वहीं, खिताबी मुकाबला 25 की जगह 30 मई को होने की उम्मीद है। एक तरफ जहां सभी टीमों के खिलाड़ी इस माहौल की वजह से सहमे हुए हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के प्लेयर्स ने दिलेरी दिखाते हुए प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। टेंशन के इस माहौल में गुजरात ग्राउंड पर लौटने वाली पहली टीम है।
आईपीएल 2025 में जबरदस्त फॉर्म में नजर आई गुजरात टाइटंस ने प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए टीम के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी के दौरान मैदान पर लौटने वाली गुजरात पहली टीम है। अधिकारी ने बताया कि जोस बटलर और गेराल्ड कोएत्जी को छोड़कर गुजरात का लगभग पूरा स्क्वॉड टीम के साथ है। बटलर और कोएत्जी भी नए शेड्यूल का ऐलान होने के बाद जल्दी ही टीम से जुड़ जाएंगे।
गुजरात टाइटंस बेहतरीन फॉर्म में है। टीम ने आईपीएल 2025 में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं। इस दौरान शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 8 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। प्वाइंट्स टेबल में गुजरात इस समय टॉप पर काबिज है। गुजरात प्लेऑफ के टिकट से महज एक जीत दूर है। बल्लेबाजी में गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला है। वहीं, नंबर तीन पर जोस बटलर सुपरहिट साबित हुए हैं। सुदर्शन, गिल और बटलर तीनों ही इस सीजन 500 से ज्यादा रन ठोक चुके हैं। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने जमकर कहर बरपाया है, तो साई किशोर ने भी बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: