DC W vs GG W: गुजरात ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, 4 रनों से हारी दिल्ली

Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants Women: महिला प्रीमियर लीग का चौथा मैच 11 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में गुजरात के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में दिल्ली को हार मिली.

cricket News - 2026-01-11T232300.390

Delhi Capitals Women vs Gujarat Giants Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 11 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था. गुजरात की ओर से सोफी डिवाइन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि एशले गार्डनर ने भी अहम किरदार प्ले किया. वहीं दिल्ली की ओर से नंदनी शर्मा ने 5 विकेट हॉल के साथ हैट्रिक विकेट अपने नाम किया. इस मैच में बल्लेबाजों ने दिल खोलकर रन बनाए.

विज्ञापन

गुजरात ने बनाया था विशाल स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 209/10 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 16 गेंदों में 19 और सोफी डिवाइन ने 42 गेंदों में 95 रन बनाए थे. डिवाइन ने 7 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा एशले गार्डनर ने भी कप्तानी पारी खेली. हालांकि वह अर्धशतक से चूक गईं. उन्होंने 26 गेंदों में 49 रन बनाए. इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने 10 गेंदों में 14 और काश्वी गौतम ने 10 गेंदों में 14 रन बनाकर गुजरात को 20 ओवर में 209 रनों तक पहुंचाया. दिल्ली की ओर से नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और अंतिम ओवर में हैट्रिक विकेट भी लिया. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 5 विकेट लिए.

विज्ञापन

ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को औसतन शुरुआत मिली. लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 41 रन जोड़े. शेफाली 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद मोर्चा लिजेल ली ने संभाला उन्होंने 54 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली, जबकि लौरा वोल्वाड्ट ने 38 गेंदों में 77 रन बनाए. दिल्ली 20 ओवर में 205/5 रनों पर सिमट गई. इस तरह गुजरात ने 4 रनों से सीजन का दूसरा मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ