---विज्ञापन---

खेल angle-right

पृथ्वी शॉ को मिला टीम इंडिया का ‘बंटाधार’ करने वाले कोच का साथ, बताया-कैसे होगी वापसी

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनकी खराब फॉर्म कि वजह से उन्हें मुंबई की टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी अब पृथ्वी शॉ की मदद के लिए आगे आए हैं।

---विज्ञापन---

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को मुंबई की टीम से भी बाहर का दिया गया है। अपने करियर की शुरुआत में उनकी तुलना महान सचिन तेंदुलकर से की जा रही थी। लेकिन खराब फॉर्म की वजह से उनका करियर ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। इसी बीच ग्रेग चैपल पृथ्वी शॉ के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ को एक लेटर लिखा है और उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश की है।

पृथ्वी शॉ को दी ये सलाह

ग्रेग चैपल की गिनती दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए करियर में 28 हजार से ज्यादा रन बनाए। उनके नाम 78 शतक भी है। उन्होंने अपने लेटर में पृथ्वी शॉ की तारीफ की है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उन्होंने अपने लेटर में कहा, “मुझे पता है कि आप इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मुंबई की टीम से बाहर होना सच में निराशाजनक है। लेकिन मैं आप को बताना चाहता हूं कि इस तरह के पल हर खिलाड़ी के करियर में आते है। ये पल आप के करियर और कैरेक्टर को मजबूत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपने में एक खास टैलेंट हैं। आप भी अपनी क्षमता को जानते हैं। अभी आप का बेस्ट आना बाक़ी है।

बताया टीम इंडिया में वापसी का रास्ता

अपने लेटर में उन्होंने शॉ को अपना और डॉन ब्रैडमैन जैसे महान क्रिकेटर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हर महान खिलाड़ी की सफलता की कहानी में एक सेटबैक होता है। वो अभी भी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी ग्रोथ पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा उन्हें खुद में बदलाव करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उन्होंने शॉ को सलाह देते हुए कि उन्हें अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा उन्हें पर्याप्त आराम करना होगा। उन्होंने कहा, “अभी भी कुछ लोगों को उन पर भरोसा है और वो उनका समर्थन करने के लिए तैयार हैं। अगर आप को मेरी मदद की जरूरत है तो वो निसंकोच पूछ सकते हैं।”

First published on: Nov 07, 2024 08:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola