'सहवाग ने मुझसे कहा उन्हें मेरे जैसे फैन की जरूरत नहीं', भारतीय क्रिकेटर पर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने लगाए गंभीर आरोप, खोले बड़े राज

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2017 में पंजाब टीम के कप्तान थे। इस सीजन में टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। उस समय टीम के मेंटॉर सहवाग ने मैक्सवेल को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

ind vs - 2024-10-25T214014.134

Glenn Maxwell on Virender Sehwag: ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने टीम इंडिया के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग पर करारा हमला बोला है। अपनी किताब ‘द शोमैन’ में उन्होंने दावा किया है कि सहवाग की वजह से वो आईपीएल 2017 में पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन का चयन नहीं कर पाए, जबकि वो 2017 में पंजाब के कप्तान हुआ करते थे।

विज्ञापन

मैक्सवेल ने कहा, “सहवाग ने टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें बताया था कि वो पंजाब किंग्स के कप्तान बनाए जाएंगे। हम साथ में खेल चुके थे। वो रिटायर होने के बाद पंजाब के मेंटॉर की भूमिका निभा रहे थे। हमने टीम चलाने को लेकर बात की थी। इसके बाद मुझे लगा था कि हम दोस्त बन रहे हैं।”

विज्ञापन

सहवाग चला रहे थे टीम

मैक्सवेल ने दावा किया है कि जे अरुण कुमार को उस सीजन में बैटिंग कोच बनाया गया था। लेकिन कुछ ही समय में पता चल गया था कि वो सिर्फ नाम के कोच हैं।टीम तो सिर्फ सहवाग चला रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि कई बार खिलाड़ी और कोच उनसे कोई सवाल करते थे तो उनके पास जवाब नहीं होता था। उन्हें नहीं पता था कि टीम में क्या चल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

विज्ञापन

‘सहवाग ने नहीं मानी बात’

उन्होंने सहवाग को लेकर कहा, “मैंने सभी कोचों को व्हाट्सएप पर चर्चा के लिए एक ग्रुप बनाने को कहा था, लेकिन सहवाग ने इस आईडिया को सिरे खारिज कर दिया था। राइजिंग सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब की टीम सिर्फ 73 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी, इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाबदेही की जिम्मेदारी लेने की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने सहवाग ने टीम के खराब प्रदर्शन के लिए मुझे ही जिम्मेदार बता दिया था।”

विज्ञापन

‘नहीं की फिर सहवाग से बात’

ग्लेन मैक्सवेल ने आगे कहा कि उन्होंने सवाह्ग को फिर कहा था कि वो इस बयान से आहत हुए हैं। मैं आज से आप को अपना आइडल नहीं मानूंगा। जिस पर सहवाग ने कहा था कि उन्हें उनके जैसे फैन की जरूरत नहीं है। इसके बात हमारी कभी बात नहीं हुई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ