ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका! स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में इंजर्ड हो गए थे। अब वह एक महीने क्रिकेट के एक्शन से दूर रह सकते हैं।

Glenn Maxwell

Glenn Maxwell: भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेली थी। वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने अपना कब्जा जमाया था, जबकि टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल इंजर्ड हो गए थे। । ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक मैक्सवेल को अब एक महीने तक क्रिकेट के एक्शन से दूर रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं मैक्सी

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के जरिए ग्लेन मैक्सवेल वापसी करना चाहते हैं। वह इस सीरीज से पहले प्रथम श्रेणी मैच खेलना चाहते थे। लेकिन अब उन्हें एक महीने के लिए सबसे दूर रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

मैक्सवेल ने पिछले महीने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुई टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कहा कि मुझे लगता है कि अगर मैंने अब टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना छोड़ दिया, तो मैं उस यंग ग्लेन मैक्सवेल के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा, जो बचपन में बैगी ग्रीन खेलने के लिए बेताब था। मैं इसके लिए कोशिश करता रहूंगा।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में उन्होंने 43 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मैच में 21 रन बनाए थे। हालांकि तीसरे मैच में वह बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। फील्डिंग के दौरान मैक्सवेल को क्रैंप आया था, जिसके बाद वह मैदान से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

मैक्सवेल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 7 साल पहले खेला था। स्टार ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ साल 2013 में टेस्ट डेब्यू किया, जबकि आखिरी टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ