Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

कोलकाता में मिली शर्मनाक हार के विलेन बने गौतम गंभीर, बैटिंग कोच ने राज किया फाश!

Gautam Gambhir: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था. भारतीय टीम को यहां शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. गौतम गंभीर ने हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है. भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने गुवाहाटी टेस्ट से पहले बड़ा राज खोला है.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 20, 2025 19:14

Gautam Gambhir: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. प्रोटियाज टीम के खिलाफ भारत को 124 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में इसे हासिल नहीं कर सके और टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई. हार के बाद गौतम गंभीर ने सारा दोष अपने ऊपर लिया है. भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बारे में बताया है.

गौतम गंभीर फिर बने विलेन

भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने गंभीर के बारे में बात करते हुए कहा कि देखिए, पिछले मैच के विकेट के बारे में गौतम ने कहा था कि उन्होंने सारा दोष अपने ऊपर ले लिया. कोलकाता मैच में जो हुआ, एक दिन बाद ऐसा लगा जैसे मैदान टूट रहा है. थोड़ी सी मिट्टी (जो गेंद लगने के बाद ऊपर आ गई) थी. आप सभी इसे देख सकते हैं. इसकी उम्मीद नहीं थी. अगर स्पिन की उम्मीद थी भी, तो वह तीन दिन बाद या तीसरे दिन शाम को हुई. कभी मौसम, तो कभी क्यूरेटर भी ऐसा नहीं चाहते थे. मैं सच कह रहा हूं. कोई नहीं चाहता था कि ऐसा हो.” कोटक के मुताबिक गंभीर ने पहले टेस्ट मैच की हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे शुभमन गिल, टीम इंडिया की अटकी होंगी सांसें!

भारत की निगाहें दूसरे टेस्ट मैच पर

भारत को कोलकाता में खराब पिच की वजह से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चल सका. कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका. हालांकि अब भारतीय टीम की निगाहें दूसरे टेस्ट पर हैं, जो 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. गुवाहाटी टेस्ट मैच को लेकर सितांशु ने कहा कि “गुवाहाटी का विकेट शायद बेहतर खेलेगा, मुझे लगता है यह बेहतर खेलेगा. अब, कल शाम के अंत तक विकेट को ढकने से पहले कितनी सीम मूवमेंट होगी, कितनी घास होगी, और सुबह से शाम तक कैसा मौसम रहेगा, यह मुझे भी व्यक्तिगत रूप से नहीं पता, इसलिए इस पर टिप्पणी करना बहुत मुश्किल होगा. लेकिन यह एक अच्छा विकेट होना चाहिए, इस पर 4-5 दिन अच्छा क्रिकेट होना चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आई पिच की पहली तस्वीर ने हर किसी को चौंकाया! टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

First published on: Nov 20, 2025 05:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.