IND vs ENG: इंग्लैंड से अचानक भारत लौटे हेड कोच गौतम गंभीर, जानिए क्यों छोड़ना पड़ा टीम का साथ
Gautam Gambhir IND vs ENG: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से अचानक भारत लौट आए हैं।
Written By News24 हिंदी

Gautam Gambhir
Written By News24 हिंदी

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir IND vs ENG: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से अचानक भारत लौट आए हैं। दरअसल, गंभीर की मां की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है। यही कारण है कि गंभीर को भारतीय टीम का साथ छोड़कर स्वेदश लौटना पड़ है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर अगले हफ्ते तक फिर से टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। भारतीय टीम इंग्लिश टूर पर इस बार नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में पहुंची है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेगी।
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। रेव स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार, गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया है, जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। मां की बिगड़ती तबीयत की खबर मिलते ही गंभीर स्वदेश के लिए निकल पड़े और वह 12 जून की शाम को भारत पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि गंभीर अगले हफ्ते तक फिर से टीम से जुड़ जाएंगे। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाना है।
इंग्लैंड दौरे के लिए इस बार भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है। युवा कैप्टन को देखते हुए इंग्लैंड टूर पर गंभीर का रोल बतौर कोच काफी अहम माना जा
रहा है। गंभीर की अगुवाई में भारतीय टीम को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। यही वजह है कि गंभीर के लिए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
Head Coach Gautam Gambhir is set to return to India due to a family emergency. [@RevSportzGlobal]
– He is likely to re-join the team early next week. 🇮🇳 pic.twitter.com/YzPIErt6ir
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 13, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: