विराट कोहली के शतक के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन आया सामने, वायरल हुआ वीडियो

Gautam Gambhir Reaction on Virat Kohli Century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में भी विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर फैंस का दिल जीता. कोहली के शतक के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल हुआ.

विराट के शतक पर गंभीर का रिएक्शन

विराट के शतक पर गंभीर का रिएक्शन

Gautam Gambhir: रायपुर में खेले जा रहे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे मैच में विराट कोहली ने शतक बनाया. उन्होंने इससे पहले मैच में भी 135 रनों की शानदार पारी खेली थी. रायपुर में भी विराट कोहली ने अपनी लय बरकरार रखी और अपने वनडे करियर की 53वीं सेंचुरी जड़ दी. विराट के शतक के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन भी सामने आया, जिसका वीडियो भी देखा जा सकता है.

विज्ञापन

कोहली के बाद वायरल हुआ गंभीर का रिएक्शन

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी शतक जमाया. उनका ये बैक टू बैक 10वीं बार शतक था. शतक के बाद विराट ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और शानदार अंदाज में जश्न मनाया. वहीं, डग आउट में बैठे गौतम गंभीर ने विराट के शतक के बाद हलकी ताली बजाई.

विज्ञापन

इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी नहीं थी. ये पूरा नजारा वीडियो में देखा जा सकता है. कोहली ने 93 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने भी 83 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

मैच के हाल पर एक नजर

भारत ने खबर लिखे जाने तक 48 ओवर में 336 रन बना लिए हैं. विराट कोहली ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी के अलावा केएल राहुल ने 37 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 38 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली. भारत ने रांची में खेले गए पहले मैच में 349 रन बनाए थे और 17 रनों से जीत हासिल की थी. इस मैच पर भी भारतीय टीम की निगाहें हैं.

विज्ञापन

एक प्रारूप में बल्लेबाजी क्रम में सर्वाधिक शतक

स्थानखिलाड़ी का नामफॉर्मेटबल्लेबाजी पोज़िशनशतकों की संख्या
1विराट कोहलीवनडेनंबर 346*
2सचिन तेंदुलकरवनडेओपनर45
3सचिन तेंदुलकरटेस्टनंबर 444
4कुमार संगकाराटेस्टनंबर 337

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ