गौतम गंभीर के कोच बनते ही कितनी बदल जाएगी Team India, रोहित-विराट के लिए आगे क्या?

Gautam Gambhir New Head Coach: गौतम गंभीर जल्द ही टीम इंडिया के नए हेड कोच बन सकते हैं। जिसके बाद टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई खिलाड़ियों का टीम से पत्ता कट सकता है, जिसमें सीनियर खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir New Head Coach: गौतम गंभीर जल्द ही टीम इंडिया के नए हेड कोच बन सकते हैं। जिसको लेकर 18 जून को बीसीसीआई ने गंभीर का इंटरव्यू भी लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर कोच बनने को लेकर कुछ शर्तें भी थी, जिनको बीसीसीआई ने मान लिया है। वहीं सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनते है तो भारतीय टीम कितनी बदल जाएगी और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का आगे क्या होगा?

विज्ञापन

गंभीर करेंगे टीम में बदलाव!

दरअसल वनडे और टेस्ट को छोड़कर गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद सबसे ज्यादा बदलाव टी20 टीम में देखने को मिलेगा। ये बदलाव फैंस को जिम्बाब्वे के साथ होने वाली टी20 सीरीज के दौरान ही देखने को मिल सकते हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर कई युवा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। गौतम गंभीर का पहला फोकस एक युवा टीम इंडिया बनाने का होगा। वहीं सीनियर खिलाड़ियों की टी20 टीम से छुट्टी हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि गौतम गंभीर अगर टीम इंडिया के नए हेड कोच बनते हैं तो भारत के सीनियर खिलाड़ियों के लिए काफी कुछ बदल जाएगा। गंभीर के लिए यह काफी दिलचस्प कार्यकाल होने वाला है। वहीं टीम में बदलाव करना गंभीर के लिए भी उतना आसान नहीं होने वाला है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जो 30, 35 और 37 की उम्र के बीच के हैं। ऐसे में टी20 क्रिकेट में इनकी भूमिकाएं कम हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ