Braun Strowman को WWE से ज्यादा सैलरी लेना पड़ा महंगा, Triple H ने कर दी हमेशा के लिए छुट्टी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WWE ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज कर पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में भूचाल ला दिया है. अब इसे लेकर खास जानकारी मिल रही है.

Braun Strowman

Braun Strowman

WWE: WWE ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते हुए 15 से ज्यादा स्टार्स को रिलीज कर दिया. लिस्ट में ब्रॉन स्ट्रोमैन और डकोटा काई का नाम भी शामिल था. स्ट्रोमैन का नाम देखकर सभी चौंक गए. इसके बाद से रेसलिंग वर्ल्ड में उनकी काफी चर्चा हो रही है. किसी को समझ नहीं आया कि उन्हें क्यों बाहर किया गया. स्ट्रोमैन ने अभी तक अच्छा काम किया था. उन्हें कंपनी ने दूसरी बार रिलीज किया है.

ब्रॉन स्ट्रोमैन इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं. उन्होंने वैकेशन की तस्वीर पोस्ट की थी. स्ट्रोमैन के अगले कदम पर सभी की नजरें हैं. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उन्हें क्यों निकाला गया. अब इसके पीछे के कारण का भी खुलासा हो गया है. शायद असली वजह जानकर आप हैरानी में पड़ सकते हैं.

ब्रॉन स्ट्रोमैन को क्यों निकाला गया?

ब्रॉन स्ट्रोमैन को इससे पहले 2021 में कंपनी ने रिलीज किया था. इसके बाद सितंबर, 2022 में उनकी दोबारा वापसी हो गई थी. तब से उनका काम अच्छा रहा. पिछले साल ब्रॉन्सन रीड के साथ उनकी अच्छी दुश्मनी रही और हाल ही में जैकब फाटू के साथ लड़ाई में भी वह रहे. दिग्गज डेव मैल्टजर ने अब बड़ी जानकारी स्ट्रोमैन के रिलीज पर दी है.

रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के हालिया एपिसोड में मैल्टजर ने कहा कि कंपनी द्वारा उन्हें रिलीज करने के फैसले में वेतन की भूमिका रही. मैल्टजर के अनुसार,”ब्रॉन स्ट्रोमैन का वेतन बहुत ज्यादा था. एक सूत्र ने मुझे बताया कि स्ट्रोमैन को उतना इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था जितना उन्हें दिया जा रहा था. यह पक्का है कि ज्यादा सैलरी की वजह से ही उन्हें तगड़ा नुकसान हुआ है.”

WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन का सफर कैसा रहा?

WWE में अपने एक्शन से ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कभी किसी को निराश नहीं किया. 2013 में उन्होंने कंपनी ज्वाइन की थी. दो साल कड़ी ट्रेनिंग करने के बाद वह 2015 में मेन रोस्टर में वायट फैमिली का हिस्सा बने थे. स्ट्रोमैन ने शुरूआत से अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी थी. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी फीजिक पर भी काम किया. 2017 के बाद उनका सिंगल्स रन बढ़िया रहा. रोमन रेंस के साथ उनकी दुश्मनी काफी शानदार रही.

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने तीन बार टैग टीम चैंपियनशिप और एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की. साल 2020 में हुए रेसलमेनिया में स्ट्रोमैन ने गोल्डबर्ग को हराकर यूनिवर्सल टाइटल हासिल किया था. WWE में पहली बार उन्होंने वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था. स्ट्रोमैन के पास अनुभव की कमी नहीं है तो उन्हें आगे जाकर किसी कंपनी द्वारा अच्छा ऑफर दिया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ