T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का निधन, PCB ने दी जानकारी

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इसी बीच क्रिकेट जगत से दुख भरी खबर सामने आ रही है. वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान में पूर्व खिलाड़ी का निधन हो गया है. पीसीबी ने बयान जारी करते हुए दुख व्यक्त किया है.

Cricket News - 2026-02-23T171236.042

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. 21 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान में 85 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी रब नवाज का निधन हो गया है. रब नवाब इंटरनेशनल अंपायर भी रह चुके हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है और साथ में भावुक पोस्ट भी किया है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी का निधन

रब नवाज के निधन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शोक व्यक्त किया है और लिखा “आज पूर्व इंटरनेशनल अंपायर रब नवाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. वे 85 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे. नवाज एक दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-स्पिन गेंदबाज थे. उन्होंने1982 से 1984 तक दो प्रथम श्रेणी मैच खेले और दो वनडे मैचों में अंपायरिंग की. दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले और सर्वशक्तिमान ईश्वर परिवार और प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और सांत्वना प्रदान करें” पाकिस्तान क्रिकेट जगत के लिए भी ये बुरी खबर है.

विज्ञापन

1940 में हुआ था जन्म

नवाज का जन्म 17 अक्टूबर 1940 को लाहौर में हुआ था. 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. नवाज पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर थे. उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. नवाज ने खेले गए 2 घरेलू मैच में 26 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 8.66 रहा. वहीं, गेंदबाजी में उनके नाम एक भी सफलता दर्ज नहीं है.

विज्ञापन

29 मार्च 1982 को उन्होंने पहली बार पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे मैच में अंपायरिंग की. वहीं, साल 1984 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में नवाज ने अपने करियर की आखिरी अंपायरिंग की. वह केवल 2 इंटरनेशनल मैच में ही अंपायरिंग कर पाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ