IND vs SA: हार्दिक पांड्या के आउट होने पर माहिका शर्मा ने बजाई ताली, जमकर हुईं ट्रोल, देखें वीडियो

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया. हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद माहिका शर्मा ने ताली बजाई, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

Cricket News - 2026-02-23T143215.118

Hardik Pandya Wicket video: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत के अलावा हार्दिक पांड्या का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा. हार्दिक बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी फ्लॉप रहे. हार्दिक के आउट होने के बाद माहिका शर्मा ने ताली बजाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद फैंस माहिका को ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन

माहिका शर्मा ने बजाई ताली

इस मैच में भारतीय टीम 188 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. 15वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने केशव महाराज की गेंद पर छक्का मारने का प्रयास किया. लेकिन वह बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए. हार्दिक के आउट होने के बाद माहिका शर्मा ने ताली बजाई, जबकि हार्दिक ने बल्लेबाजी से निराश किया. इस समय भारतीय टीम भी मुश्किलों में थी. ऐसे में माहिका ने हार्दिक के आउट होने के बाद ताली बजाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अब इस मामले के बाद माहिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या इस मैच में पहले गेंदबाजी में फ्लॉप हुए. उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च कर एक भी विकेट नहीं लिया, जबकि हार्दिक पांड्या ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली. वह दोनों ही विभाग में फ्लॉप हो गए.

साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से जीता मैच

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187/7 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रनों पर सिमट गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ