आज होगा IND vs PAK महामुकाबला, टीम इंडिया जारी रखना चाहेगी विजय रथ, जानें हेड-टू-हेड समेत पूरी डिटेल्स

IND vs PAK, FIH Pro League: भारत और पाकिस्तान के बीच FIH प्रो लीग 2025-26 में महामुकाबला होने जा रहा है. इस मैच पर फैंस की नजर टिकी हुई है. आइए लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत अन्य जानकारी पर नजर डालते हैं.

IND vs PAK, FIH Pro League

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला (Image: AI Generated)

IND vs PAK, FIH Pro League: भारत और पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान पर होने वाली भिड़ंत हमेशा रोचक होती है. क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ एकदम शानदार है लेकिन हॉकी में हमेशा ही कड़ी टक्कर होती आई है. FIH प्रो लीग 2025-26 में भारत और पाकिस्तान के बीच 26 जून यानी आज महामुकाबला होने जा रहा है. इंग्लैंड में चल रहे इस टूर्नामेंट में खेल जगत की सबसे बड़ी राइवलरी का एक और अहम मैच होने जा रहा है.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच कहां होगा मैच?

FIH प्रो लीग 2025-26 में भारतीय टीम की भिड़ंत एक बार फिर पाकिस्तान से होने जा रही है. दोनों के बीच लंदन में स्थित ली वैली हॉकी & टेनिस सेंटर में मैच खेला जाएगा. अगले राउंड में जगह बनाने के लिए दोनों टीमों को जीत की सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

भारत vs पाकिस्तान: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी के मैदान में अब तक 182 मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 82 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं भारतीय टीम को 68 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. दोनों देशों के बीच 32 मैच ड्रॉ रहे हैं.

विज्ञापन

कब, कहां और ऐसे देख पाएंगे मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच FIH प्रो लीग में महामुकाबला 26 जून को भारतीय समय अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. फैंस स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 HD पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

पिछले मैच में भारत को मिली थी जीत

FIH प्रो लीग 2025-26 में यह भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी भिड़ंत है. उनके बीच 23 जून को भी मैच हुआ था. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पाक को 4-3 से हरा दिया था. अब भारतीय टीम लगातार दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराने के इरादे से उतरेगी.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड

भारतीय हॉकी टीम: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, सूरज करकेरा, अमित रोहिदास, सुमित, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी.

पाकिस्तान हॉकी टीम: अम्माद बट (कप्तान), अब्दुल्लाह इश्तियाक खान, मुहम्मद अब्दुल्ला, अरबाज अहमद, मुबाशर अली, खान नदीम, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, उसामा बशीर, अहमद नदीम, गजनफर अली, मुहम्मद हम्माउद्दीन, रहमान अब्दुल, अफराज, वलीद राणा, उमैर सत्तार, अबू महमूद, अली रजा, अब्दुल मनान, मुहम्मद अम्माद, वकार, मुनीब उर-रहमान, जुनैद मजूर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ