IND vs PAK: भारत ने फिर तोड़ा पाकिस्तान का घमंड, हॉकी के मैदान पर किया चारों खाने चित

IND vs PAK: FIH प्रो लीग 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा. इस मैच में पाकिस्तान ने गोल करके अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में भारतीय टीम ने बाजी मारी ली.

India vs Pakistan

India vs Pakistan

India vs Pakistan, FIH Pro League 2026: लंदन में खेले गए FIH प्रो लीग के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से करारी मात दी. इस बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आखिरी मिनट तक जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. पाकिस्तानी टीम ने पहला गोल करके मैच में अच्छी शुरुआत की थी और आखिरी समय में लगातार दो गोल करके स्कोर 4-3 पर ला दिया था, लेकिन अंत में भारतीय टीम ने बाजी मारी ली.

विज्ञापन

भारत के लिए अभिषेक, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने गोल दागे. इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना एक दशक पुराना दबदबा कायम रखा और तीन महत्वपूर्ण अंक भी हासिल किए. इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने पॉइंट्स टेबल में स्पेन को पछाड़कर 7वां स्थान हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

पहले क्वार्टर में पाकिस्तान के पास थी बढ़त

इस मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तान के अहमद नदीम ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरे प्रयास में नदीम ने गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया. पहले क्वार्टर के आखिरी मिनटों में भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश की और टीम लगातार कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले. इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत सिंह के एक तेज ड्रैग-फ्लिक को रोकते हुए पाकिस्तान के डिफेंडर अब्दुल मन्नान चोटिल भी हो गए. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान के मजबूत डिफेंस ने भारत के हर कोशिशों को नाकाम कर दिया और पहला क्वार्टर खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त कायम रखी.

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दिखा भारत का दबदबा

दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया. अभिषेक और नीलकांत शर्मा ने बेहतरीन गोल दागकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई. अभिषेक ने पहला गोल करके भारत को बराबरी दिलाई और फिर नीलकांत शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का 19वां शानदार गोल दागकर भारत को मैच में पहली बार आगे कर दिया. दोनों खिलाड़ियों की शानदार फिनिशिंग की बदौलत हाफ टाइम तक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा जारी रहा. सुखजीत सिंह ने मुकाबले का सबसे खूबसूरत गोल दागते हुए टीम की बढ़त को और मजबूत कर दिया. डी के अंदर गेंद मिलने के बाद उन्होंने शानदार टर्न लिया और गोलपोस्ट के ऊपरी कोने में जोरदार शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया, जिससे भारत की बढ़त 3-1 हो गई. इस गोल ने भारतीय खेमे में उत्साह भर दिया.

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत के बाद हार्दिक पांड्या भी होंगे ट्रेड! दो चैंपियन टीमों के बीच छिड़ी जंग, कप्तानी का मिला ऑफर?

आखिरी मिनट तक चला रोमांच

आखिरी क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया. टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर शानदार रणनीति के साथ गोल करते हुए भारत ने अपनी बढ़त 4-1 कर ली. हालांकि, मैच खत्म होने से पहले पाकिस्तान ने हार नहीं मानी. अबू बकर के गोल समेत दो ताबड़तोड़ गोल दागकर उसने स्कोर 4-3 कर दिया, जिससे मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा. लेकिन भारतीय डिफेंस ने दबाव के आगे घुटने नहीं टेके और आखिर तक बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे टीम ऐलान, सिकंदर रजा बाहर, इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ