FIFA World Cup 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने तोड़ा जर्मनी का घमंड! 2-1 से चटाई धूल

Ecuador Defeated Germany by 2-1: इक्वाडोर ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर किया. ग्रुप E के आखिरी मैच में इक्वाडोर ने जर्मनी को हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई किया.

Ecuador Defeated Germany by 2-1

फीफा का सबसे बड़ा उलटफेर (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

Ecuador Defeated Germany by 2-1: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ग्रुप E के आखिरी मैच में इक्वाडोर का सामना जर्मनी से हुआ था. मेटलाइफ स्टेडियम में हुए इस मैच के नतीजे ने फैंस को चौंका दिया. जर्मनी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी और उन्होंने शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी. हालांकि, इक्वाडोर ने पूरी तरह मैच पलट दिया और जर्मनी का घमंड तोड़ते हुए 2-1 से जीत दर्ज की.

जर्मनी ने हासिल की शुरुआती बढ़त

ग्रुप E में जर्मनी और इक्वाडोर के मैच की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में हुई. मैच के दूसरे मिनट में जर्मनी के लेरॉय साने ने लेफ्ट फुट शॉट लगाया और गोल करके 1-0 से मैच में बढ़त बना ली. यह जर्मनी का वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरा सबसे तेज गोल बन गया. ऐसा लगने लगा कि जर्मनी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी.

विज्ञापन

इक्वाडोर ने वापसी करके पलटा मैच

इक्वाडोर ने मैच के 9वें मिनट में शानदार वापसी की और नील्सन अंगुलो ने लो शॉट लगाकर गेंद को बॉटम राइट कॉर्नर में दागा. इसी के चलते स्कोर बराबरी पर आ गया. मैच के 77वें मिनट में इक्वाडोर ने दूसरा गोल लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की. गोंजालो प्लाटा ने मैनुअल नॉयर को छकाते हुए गेंद को नेट में पहुंचा दिया और 2-1 से इक्वाडोर को बढ़त दिलाई. फुल टाइम तक स्कोर 2-1 से इक्वाडोर के पक्ष में रहा और उन्होंने बड़ा उलटफेर करके जीत दर्ज की.

इक्वाडोर ने किया अगले राउंड के लिए क्वालीफाई

इक्वाडोर ने जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली. वो ग्रुप E में तीसरे पायदान पर रहे. जर्मनी को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन वो गोल के बेहतर गोल अंतर के कारण ग्रुप E के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ