पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का जबरदस्त क्रेज, रात से ही टिकट के लिए लगी लंबी लाइनें

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली टीमों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।

CT 2025

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी आईसीसी ने पाकिस्तान और दुबई को दी है। मेगा इवेंट के लिए अब लगभग 15 दिन का समय बचा है। ऐसे में पाकिस्तान में जोरों शोरों के साथ तैयारी शुरू हो चुकी है। फैंस भी मेगा इवेंट के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं। पाकिस्तान के गली चौराहों में भी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में तैयारियां जोरों पर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस मेगा इवेंट के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि फैंस भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं आने पर नाराज भी हैं।

विज्ञापन

कई पाकिस्तानी फैंस भारतीय टीम को पाकिस्तान की सरजमीं पर खेलते हुए देखना चाहते थे। लेकिन बीसीसीआई ने टीम इंडिया को सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान की यात्रा करने पर रोक लगा दी। ऐसे में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। हालांकि क्रिकेट फैंस के बीच खासा उत्साह है। मेगा इवेंट का इंतजार बेसब्री के साथ किया जा रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फैंस मैच की टिकट खरीदने के लिए रात से ही लंबी कतारों में खड़े हैं। जगह-जगह चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर होडिंग्स भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

23 फरवरी को महामुकाबला

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, जहां उसका सामना बांग्लादेश से होने वाला है। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार केवल भारत और पाकिस्तान के फैंस नहीं बल्कि दुनिया भर के फैंस कर रहे हैं।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, सलमान अली आगा, सऊद शकील, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, तैयब ताहिर, उस्मान खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस राऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ