लाइव मैच के दौरान प्रपोज: युवती के I Love U का विराट कोहली ने ऐसे दिया जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली आज क्रिकेट के सबसे स्टार माने जाते हैं। फैंस उन्हें मैदान पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग गर्ल्स में भी बहुत ज्यादा है। उनको लेकर अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

l - 2024-07-03T204104.074

Virat Kohli: विराट कोहली को चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। उनकी एक झलक हासिल करने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लड़कियां भी विराट कोहली की काफी ज्यादा फैन हैं। मैच के दौरान भी कई बार वो विराट कोहली को प्रपोज कर चुकी हैं। कुछ ऐसा ही नजारा टी 20 वर्ल्ड कप में देखने को मिला था। जहां एक लाइव मैच के दौरान एक फैन ने विराट कोहली को प्रपोज कर दिया था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

हाल में ही सोशल मीडिया पर एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैन के साथ में बोर्ड हैं, जिसमे लिखा हुआ है- आई लव यू विराट। विराट कोहली को जब फील्डिंग करते हुए वहां पर आते हैं तो लड़की जोर चिल्लाकर उन्हें बुलाती है और आई लव यू बोलती है। विराट कोहली ये देख कर हंस देते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

विज्ञापन

विराट कोहली ने लिया है टी 20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट

भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने टी 20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का एलान कर दिया था। हालांकि वो अभी भी वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे। उनके अलावा रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने भी टी 20 क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। अपने रिटायरमेंट को लेकर उन्होंने कहा कि वो अब चाहते हैं कि युवा खिलाड़ियों को मौका मिले।

विज्ञापन

फाइनल में मिला था मैन ऑफ द मैच

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 59 गेंदों में 76 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मजबूत स्कोर खड़ा किया था। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ