Ex Brazil Football Player Dani Alves Guilty rape Case Barcelona

फेमस फुटबॉलर पाया गया रेप का दोषी, जाना होगा जेल; देने होंगे करोड़ों रुपए

Dani Alves Rape Case : ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर डेनी अल्वेस को दिसंबर 2022 में एक महिला के साथ रेप करने के आरोप में बार्सिलोना की शीर्ष अदालत ने साढ़े चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें पीड़ित महिला को 150,000 यूरो देने का आदेश भी बार्सिलोना की शीर्ष अदालत द्वारा दिया गया है। हालांकि पीड़िता ने कोर्ट से कम से कम 9 साल की सजा की मांग की थी।

Ex Brazil Football Player Dani Alves : ब्राजील के पूर्व फेमस फुटबॉलर डेनी अल्वेस (डेनियल एल्वेस दा सिल्वा) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अल्वेस को दिसंबर 2022 में बार्सिलोना नाइड क्लब में महिला के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया गया था। जिसके बाद उन्हें बार्सिलोना की शीर्ष अदालत ने साढ़े चार साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा अल्वेस को पीड़ित महिला को 150,000 यूरो भी देने का आदेश दिया है। जब फुटबॉलर डेनी अल्वेस को यह सजा सुनाई जा रही थी। उस समय वह कोर्ट रूम में काफी खामोश दिखाई दिए। वह जमीन को ही देखे जा रहे थे। हालांकि महिला पक्ष ने डेनी अल्वेस को कम से कम 9 साल जेल भेजने की मांग की थी। पर अदालत ने ब्राजील के फेमस फुटबॉलर डेनी अल्वेस को साढ़े चार साल की सजा सुनाई।

विज्ञापन

सहमति से हुआ जो हुआ- अल्वेस

AFP.com की रिपोर्ट के मुताबिक डेनी अल्वेस ने अदालत में कहा था कि उनके और महिला के बीच जो भी हुआ था वह दोनों की रजामंदी के साथ हुआ था। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं। वहीं अदालत ने इस पर कहा कि महिला ने यौन सबंघ बनाने पर सहमति नहीं दी थीं और उनके खिलाफ पूरे सबूत हैं कि उन्होंने महिला के साथ उनकी इजाजत के बिना यह किया है। बता दें कि पीड़िता ने 40 वर्षीय फुटबॉलर डेनी अल्वेस को कम से कम 9 साल की सजा सुनाने की मांग की थी। मगर कोर्ट ने उन्हें 4.5 साल जेल में रहने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

क्बल और राष्ट्रीय टीम से किया बाहर

डेनी अल्वेस को रेप की घटना के बाद नाइट क्लब से निकाल दिया गया था। फिर इसके बाद ब्राजील की नेशनल टीम से भी डेनी अल्वेस को निलंबित कर दिया गया। हालांकि वह कोर्ट रूम में बार बार एक बात ही कहते रहे थे कि उन्होंने यह नहीं किया है। जो हुआ है दोनों की रजामंदी के साथ हुआ है। बता दें कि डेनी अल्वेस ने फुटबॉल करियर की शुरुआत 2001 में कि थी। इसके अलावा बार्सिलोना, जुवेंटस और पेरिस सेंट-जर्मेन, सेविला के के लिए भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ