हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, इंग्लैंड ने 4-2 से जीतकर बढ़ाई मुश्किलें

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार खेल नहीं दिखाया, जिसकी वजह से टीम इंडिया को 4-2 से हार का सामना करना पड़ा.

Image Credit: X

Image Credit: X

IND vs ENG: 17 अगस्त को भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ंत हुई. इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराकर अपने कारवां को आगे बढ़ाया. भारतीय टीम के खिलाड़ी इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर सके और इंग्लैंड के सामने पस्त हो गए. हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले हाफ तक बढ़त बनाए रखी थी. लेकिन बाद में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जोरदार कमबैक किया और टीम इंडिया को हार का स्वाद चखाया.

विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लिश टीम ने कमबैक किया और तीसरे क्वार्टर तक इसे जारी रखा. टीम इंडिया तीसरे क्वार्टर में भी अच्छा खेल नहीं दिखा सकी.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने पहले क्वार्टर के 14वें मिनट पर पहला गोल दागा था. बंदुरक निकोलस ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी. इसके बाद टीम इंडिया के लिए पहला गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागा था और इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 की बराबरी कर ली थी. इसके बाद भारत ने 25वें मिनट में गोल दागकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी. ये गोल दिलप्रीत सिंह ने दागा था. पहले हाफ तक भारत 2-1 से आगे थी.

दूसरे हाफ में इंग्लैंड की जोरदार वापसी

पहले हाफ में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने धमाकेदार कमबैक किया और 38वें मिनट में रशमेयर स्टूअर्ट ने गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया. इसके बाद 43वें मिनट में क्रॉफ्ट हेनरी ने गोल दागा और अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी.

विज्ञापन

चौथे क्वार्टर में भारत एक भी गोल नहीं दाग पाया. इस तरह भारतीय टीम पर दबाव बढ़ता गया. इसके बाद 55वें मिनट में इंग्लैंड की ओर से बंदुरक निकोलस ने अपना दूसरा गोल दागा और टीम को 4-2 से बढ़त दिला दी. इसके बाद भारतीय टीम मुकाबले में काफी पीछे रह गई और अंत में टीम इंडिया को 4-2 से हार का सामना करना पड़ा. हॉकी वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया ने आखिरी बार 32 साल पहले इंग्लैंड को 1994 में हराया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ