संन्यास के बाद ये खिलाड़ी बन गया था स्मगलर, 6 साल तक खानी पड़ी जेल की हवा

England Cricket Team: इंग्लैंड के एक पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास के बाद ड्रग्स स्मगलर बनने का रास्ता चुना। इस खिलाड़ी को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

Chris Lewis

Chris Lewis: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कई खिलाड़ी आमतौर पर बिजनेसमैन और कमेंट्री जैसा पेशा चुनते हैं। हालांकि कुछ खिलाड़ी गलत रास्ते को भी अपना लेते हैं। यहां बात हो रही है इंग्लैंड के एक ऐसे ही क्रिकेटर की, जिसने संन्यास के बाद गलत रास्ता चुन लिया। ये खिलाड़ी संन्यास के बाद ड्रग्स स्मगलर बन गया था, जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को 6 साल तक जेल की हवा खानी पड़ी।

विज्ञापन

साल 2009 में पकड़े गए थे।

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर क्रिस लुइस ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 1998 में खेला था। साल 2009 में  क्रिस लुइस को लिक्विड कोकीन के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 1.26 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिसक्रिस लुइस ने कोकीन को फ्रूट जूस की बोतल में रखा था। इस घटना के बाद उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा था। उन्हें 13 साल की जेल हुई थी। हालांकि अदालत ने क्रिस लुइस की सजा को कम कर दिया और उन्हें साल 2015 में रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन

हालांकि इस घटना के बाद क्रिस लुइस ने अपनी गलती मानी थी। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि वह भविष्य को लेकर डरे हुए थे और शायद इसलिए उन्होंने ये गलत कदम भी उठाया। इस दौरान पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन

शानदार रहा करियर

इंग्लैंड के लिए 32 टेस्ट मैच खेलते हुए क्रिस लुइस ने 23.02 की औसत के साथ 1105 रन बनाए थे। उन्होंने 93 विकेट भी अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने 53 वनडे मैच में 14.38 की औसत के साथ 374 रन बनाने के अलावा 66 विकेट हासिल किए थे। इंग्लैंड के लिए उन्होंने साल 1990 में टेस्ट डेब्यू किया और आखिरी टेस्ट मैच 1996 में खेला। हालांकि उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 1998 में खेला था।

लुइस का घरेलू करियर भी दमदार रहा । 189 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 543 विकेट चटकाने के अलावा 7406 रन बनाए थे। इसके अलावा 266 लिस्ट A मैच में उन्होंने 30.73 की औसत के साथ 3959 रन बनाने के साथ 312 विकेट हासिल किए थे। वहीं 1 टी-20 मैच खेलते हुए उन्होंने 2 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ