ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में फिल साल्ट बने इंग्लैंड के कप्तान, चोट की वजह से बटलर हुए बाहर

Jos Butler: इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए ECB ने टीम इंडिया के ऐलान कर दिया है। जोस बटलर चोट की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ind vs - 2024-09-05T154811.099

ENG vs AUS: इंग्लैंड को आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलनी हैं। इस टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस सीरीज से बाहर हो गए है। दाएं पैर की पिंडली में चोट की वजह से बटलर टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर टीम में सरे के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 11 सितंबर साउथेम्प्टन में खेला जाएगा।

इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिली कप्तानी

बटलर की गैरमौजूदगी में फिल साल्ट को टीम का कप्तान बनाया गया है। वो द हंड्रेड में इस सीजन में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की कप्तानी कर चुके हैं। वो इस बार टी20 टीम की कमान संभालेंगे। इस चोट की वजह से इस महीने के अंत में होने वाले वनडे सीरीज में भी बटलर का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

T20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी जाएगी। वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। बटलर के कवर के रूप में बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को शामिल किया गया है। 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

 T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

फिल साल्ट (कप्तान) जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्राइडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम ​​करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, रीस टॉपली, जॉन टर्नर।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, जोश हल, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, रीस टॉपली, जॉन टर्नर।

ENG vs AUS T20 सीरीज का शेड्यूल

मैच  दिन  ग्राउंड
पहला टी20: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया 11 सितंबर 2024 यूटिलिटा बाउल (शाम 6:30 बजे)
दूसरा टी20: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया 13 सितंबर 2024 सोफिया गार्डन (शाम 6:30 बजे)
तीसरा टी20: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया 15 सितंबर 2024 एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड (दोपहर 2:30 बजे)

 

ENG vs AUS वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच  दिन  ग्राउंड/समय
पहला वनडे, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया गुरुवार 19 सितंबर 2024 ट्रेंट ब्रिज, (दोपहर 12:30 बजे)
दूसरा वनडे,इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया शनिवार 21 सितंबर 2024 हेडिंग्ले (सुबह 11:00 बजे शुरू)
तीसरा वनडे,इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मंगलवार 24 सितंबर 2024 सीट यूनिक रिवरसाइड (दोपहर 12:30 बजे)
चौथा वनडे,इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार 27 सितंबर 2024 लॉर्ड्स (दोपहर 12:30 बजे)
पांचवां वनडे, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया रविवार 29 सितंबर 2024 सीट यूनिक स्टेडियम (सुबह 11:00 बजे)

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ