शराब कांड के बाद इंग्लैंड कैंप में अनुशासन की घंटी, देर रात बाहर रहने पर लगी रोक!

England Cricket Team Discipline: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 विश्व कप 2026 से पहले अपनी टीम के लिए सख्त नियम बनाए हैं. अब खिलाड़ियों के देर रात तक होटल के बाहर रुकने की अनुमति नहीं है. बोर्ड ने ये फैसला हैरी ब्रूक के शराब कांड के बाद से लिया है.

Cricket News (60)

England Cricket Team Discipline: इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड से पहले श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी से खेला जाएगा, जबकि पहला टी-20 मैच 30 जनवरी से खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए कुछ फरमान जारी किए हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

डेली मेल के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कुछ नियम बनाए हैं, जिसमें खिलाड़ियों को देर रात तक बाहर रहने की अनुमति नहीं है, खिलाड़ियों को रात 12 बजे से पहले होटल के अंदर प्रवेश करना अनिवार्य होगा. हालांकी ईसीबी ने आधिकारिक तौर पर नियम जारी नहीं किए हैं. लेकिन इंग्लिश टीम के कोलंबो पहुंचने पर टीम को मौखिक तौर पर उनकी जिम्मेदारियों और बर्ताव को लेकर सतर्क किया गया है.

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर जमकर शराब पिया था. हैरी ब्रूक ने तो नशे में बाउंसर से लड़ाई तक कर ली थी. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रूक पर जुर्माना ठोका था. स्टार खिलाड़ी ने बाद में माफी भी मांगी थी. ऐसे में अब बोर्ड श्रीलंका दौरे के लिए सख्त नियम लेकर आई है. श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आएगी. टीम का पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ 8 फरवरी को मुंबई में होगा.

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखदिनस्थान (Venue)
पहला वनडे22 जनवरी, 2026गुरुवारआर. प्रेमदासा स्टेडियम (RPS), कोलंबो
दूसरा वनडे24 जनवरी, 2026शनिवारआर. प्रेमदासा स्टेडियम (RPS), कोलंबो
तीसरा वनडे27 जनवरी, 2026मंगलवारआर. प्रेमदासा स्टेडियम (RPS), कोलंबो

टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखदिनस्थान (Venue)
पहला टी-2030 जनवरी, 2026शुक्रवारपल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा टी-2001 फरवरी, 2026रविवारपल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
तीसरा टी-2003 फरवरी, 2026मंगलवारपल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ