News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Duleep Trophy 2024: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय दलीप ट्रॉफी में बिजी हैं, जहां वो अभिमन्यु ईश्वरन के नेतृत्व में इंडिया बी टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम ने रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडिया ए को 76 रनों से हराया। पंत एक खुशमिजाज इंसान हैं और इस बात से हर कोई वाफिक है। पंत हमेशा मस्ती के मूड में रहते हैं और विकेटकीपिंग करते हुए कमेंट पास करते रहते हैं। इस मैच के दौरान भी ऐसा ही हुआ। इस मैच में उनके और कुलदीप यादव के बीच मजेदार वाकया हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच की बातचीत सुनकर सच में गली क्रिकेट की याद आ जाती है।
वायरल वीडियो में विकेटकीपिंग करते वक्त पंत को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘सिंगल के लिए ऊपर रहना सब।’ पंत को जवाब देते हुए कुलदीप यादव कहते हैं, ‘मैं सिंगल नहीं लूंगा।’ कुलदीप से ये बातें सुनकर पंत एक अलग ही मूड़ में नजर आते हैं और कुलदीप से कंफर्म करते हुए कहते हैं, ‘खा ले मां कसम कि नहीं लेगा सिंगल।’
Rishabh : “Sab upar rehna single ke liye sare”
Kuldeep : “Me nhi lunga”
Rishabh : “Kha le Maa kasam nhi lega” 🤣🤣#rishabhapant pic.twitter.com/3GN1uUlyt2
---विज्ञापन---— Riseup Pant (@riseup_pant17) September 8, 2024
इस मैच में इंडिया बी टीम इंडिया ए को 76 रनों से हराने में सफल रही। मैच में इंडिया बी ने पहले बैटिंग करते हुए 321 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए मुशीर खान ने 181 रनों की बड़ी पारी खेली। इस पारी के जवाब में इंडिया ए ने पहली पारी में 231 रन बनाए। टीम की तरफ से एक भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जड़ पाया। हालांकि इंडिया बी की दूसरी पारी 184 रनों पर ही सिमट गई, जिससे इंडिया ए को 275 रनों का टारगेट मिला। हालांकि इंडिया ए दूसरी पारी में 198 रन बनाकर चौथे दिन ही ऑल आउट हो गई और इस तरह से इंडिया बी ने 76 रनों से इस मैच को अपने नाम किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।