Video: गौतम गंभीर का मास्टर प्लान, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले क्यों होगा 3 टीमों का ऐलान?

India vs Bangladesh Test Series: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मास्टर प्लान बनाया है। अब गंभीर का फोकस बांग्लादेश ही नहीं बल्कि आगे होने वाली सीरीज पर भी है। जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है।

gautam gambhir

India vs Bangladesh Test Series: दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले मैचों के बाद बांग्लादेश के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है। जानकारी के अनुसार जिसको लेकर लगभग 11 से 12 खिलाड़ियों के नाम पक्के हो चुके हैं। अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक नया मास्टर प्लान बनाया है, जिसके चलते बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले एक या दो नहीं बल्कि तीन टीमों का ऐलान हो सकता है।

आगे होने वाली सीरीज को देखते हुए गंभीर ये प्लान कर रहे हैं। दरअसल गौतम गंभीर सिर्फ एक ही सीरीज नहीं बल्कि आगे की सीरीज पर भी फोकस कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 9 सितंबर को बेंगलुरु में सिलेक्शन कमेटी की बैठक हो सकती है। जिसमें इस बात पर विचार हो सकता है कि आखिर किन-किन खिलाड़ियों को बांग्लादेश के साथ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जाना है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ