शेन वॉटसन-टिम साउदी के बाद अब इस स्टार की हुई KKR में एंट्री, IPL 2026 से पहले हुआ बड़ा ऐलान

IPL 2026 KKR Coaching: आईपीएल 2026 से पहले 3 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी तैयारियों में लग चुकी है. केकेआर ने शेन वॉटसन और टिम साउदी के बाद अब एक और स्टार को अपने कोचिंग युनिट में जगह दी है. ये खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुका है.

केकेआर का बड़ा फैसला

केकेआर का बड़ा फैसला

IPL 2026 KKR Coaching: आईपीएल 2026 को लेकर अब सभी टीमें तैयारियां तेज कर चुकी हैं. वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा. मिनी ऑक्शन के जरिए सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की फौज तैयार भी कर चुकी हैं. सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला किया है और अपने कोचिंग स्टाफ में पूर्व स्टार खिलाड़ी दिशांत याग्निक को जगह दी है.

विज्ञापन

दिशांत याग्निक को मिली केकेआर में एंट्री

दिशांत याग्निक आईपीएल 2026 से पहले केकेआर के फील्डिंग कोच नियुक्त हुए हैं. इससे पहले केकेआर ने शेन वॉटसन और टिम साउदी को अपने कोचिंग दल में जगह दी थी. 42 साल के दिशांत याग्निक ने संन्यास के बाद आईपीएल और घरेलू टीम को कोचिंग दी है. राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच के रूप में उनका लंबा जुड़ाव रहा.

विज्ञापन

पिछले साल भी वह राजस्थान रॉयल्स के लिए फील्डिंग कोच चुने गए थे. राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के रूप में राजस्थान रॉयल्स से अलग होने के बाद याग्निक को भी पद से हटा दिया गया था. हालांकि अब वह केकेआर खेमे में दिखेंगे. केकेआर में पहले से ही मुख्य कोच अभिषेक नायर, सहायक कोच शेन वॉटसन, नए पावर कोच आंद्रे रसेल, मेंटर डीजे ब्रावो और बॉलिंग कोच टिम साउथी मौजूद हैं.

विज्ञापन

ऐसा रहा करियर

दिशांत याग्निक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने राजस्थान के लिए घरेलू टूर्नामेंट में भाग लिया है. अपने घरेलू करियर में उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी मैच में 1754 रन बनाए हैं. इसके अलावा 41 लिस्ट A मैच में उनके बल्ले से 945 रन निकले हैं. वहीं, 56 टी-20 मैच में उन्होंने 662 रन बनाए हैं. प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 1 शतक, लिस्ट A क्रिकेट में 2 शतक भी अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ