रोहित शर्मा के रिटायरमेंट वाले बयान पर दिनेश कार्तिक का रिएक्शन आया सामने, कही ये बड़ी बात

Rohit Sharma News: क्रिकबज से बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा की सराहना की कि उन्होंने अपने संन्यास के मुद्दे पर खुलकर बात की, जो पिछले चार-पांच महीनों से चर्चा में रहा है।

BeFunky-collage - 2025-03-14T163804.489

Rohit Sharma News: भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद रोहित शर्मा का ‘मैं संन्यास नहीं ले रहा हूं’ वाला बयान न केवल हास्यप्रद था, बल्कि इससे आलोचकों और दर्शकों को यह स्पष्ट संदेश भी मिला कि वे उनके संन्यास को लेकर अटकलें न लगाएं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा का बतौर बल्लेबाज और कप्तान प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. रत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई, जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लेकर कही ये बात

दिनेश कार्तिक ने कहा, “यह रोहित शर्मा के व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनका बयान मज़ेदार तो था ही लेकिन इसके साथ ही यह स्पष्ट संदेश भी देता है कि मेरे संन्यास को लेकर जल्दबाजी न करें। जब मैं फैसला लूंगा तो खुद बताऊंगा।”

विज्ञापन

कार्तिक ने कहा, “रोहित शर्मा निसंदेह महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़कर जा रहे हैं। एमएस धोनी और कपिल देव की तरह, रोहित ने भी एक पीढ़ीगत बदलाव और मानसिकता में परिवर्तन को परिभाषित किया है।”

विज्ञापन

विराट कोहली की भी तारीफ की

रोहित शर्मा के अलावा, दिनेश कार्तिक ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की और दोनों दिग्गजों की उस वक्त बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सराहना की जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

विज्ञापन

कार्तिक ने कहा, “वे जानते हैं कि बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए क्या जरूरी होता है। खेल से पहले, उनके दिमाग में कई तरह के विचार आते हैं, लेकिन जिस तरह वे उन विचारों को सही दिशा में मोड़ते हैं और अपनी ऊर्जा को मैदान पर इस्तेमाल करते हैं, वही उन्हें खास बनाता है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ