IPL 2026 से पहले टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार कप्तान साहब, नेट्स में जमकर बहाया पसीना, वीडियो वायरल

Shreyas Iyer Getting Ready Return: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर को बुरी तरह चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. अय्यर इसके बाद से क्रिकेट से पूरी तरह दूर हैं और बताया जा रहा था कि वो IPL तक वापसी करेंगे. हालांकि, वो समय से पहले मैदान पर कमबैक की तैयारी कर रहे हैं.

Shreyas Iyer Getting Ready Return

अय्यर ने शुरू की वापसी की तैयारी

विज्ञापन

Shreyas Iyer Getting Ready Return: श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लगी थी. फील्डिंग करते हुए उन्हें स्प्लीन इंजरी हुई थी और इसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. बताया जा रहा था कि IPL से पहले अय्यर की वापसी बेहद मुश्किल है और अगर वो फिट नहीं हुए, तो शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं. हालांकि, पंजाब किंग्स के कप्तान साहब अब IPL से पहले टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का लक्ष्य बना रहे हैं.

श्रेयस अय्यर वापसी के लिए कर रहे तैयारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है और श्रेयस अय्यर इस श्रृंखला में वापसी करने का मन बना रहे हैं. इसी वजह से वो चोटिल होने के दो महीनों बाद ही नेट्स में वापसी कर चुके हैं. हाल ही में अय्यर BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हिस्सा बने और उन्होंने नेट्स में खूब पसीना बहाया.

विज्ञापन

अय्यर अय्यर ने CoE से अपनी कुछ फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी. इसके अलावा PBKS ने CCI में अय्यर के नेट्स में बैटिंग सेशन की वीडियो भी डाली थी. वो उम्मीद से पहले वापसी करने का प्लान बना रहे हैं. 11 जनवरी 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू हो रही है और अय्यर फिट होकर इस श्रृंखला का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे हैं.

क्या न्यूजीलैंड सीरीज से पहले होगी वापसी?

न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी 2026 से वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इसके बाद टीम इंडिया सिर्फ टी20 खेलते हुए नजर आएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी. दोनों के लिए अय्यर का सिलेक्शन नहीं हुआ है. ऐसे में अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तक अय्यर फिट नहीं हो पाते हैं, तो फिर सीधा IPL 2026 में उनका जलवा देखने को मिल सकता है. अय्यर की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड़ ने नंबर 4 पोजीशन के लिए दावेदारी पेश कर दी है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जोरदार शतक लगाया था. देखना होगा कि अय्यर की वापसी के बाद वो कहां खेलते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ