WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 7 विकेट से रौंदा, स्मृति मंधाना की सेना को मिली पहली हार

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women WPL 2026: 24 जनवरी को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. दिल्ली ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया. आरसीबी को सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी फ्लॉप हो गई.

आरसीबी महिला टीम दिल्ली से हारते हुए

आरसीबी महिला टीम दिल्ली से हारते हुए

Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women: 24 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा में मुकाबला खेला गया था. सीजन में लगातार 5 मुकाबले जीतने के बाद आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा. दिल्ली ने आरसीबी को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिए. आरसीबी की ओर से कोई भी बल्लेबाज इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर सका था.

विज्ञापन

109 रनों पर सिमटी आरसीबी

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 109/10 रन बनाए थे. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उनके बल्ले से 34 गेंदों में 38 रनों की पारी निकली. मंधाना के अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. राधा यादव ने 17 गेंदों में 18 और जॉर्जिया वॉल ने 14 गेंदों में 11 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के आगे आज आरसीबी की खिलाड़ी कमाल नहीं कर सकीं. दिल्ली की ओर से नंदनी शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

दिल्ली ने 15.4 ओवर में जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 15.4 ओवर में 111/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. शेफाली वर्मा ने 8 गेंदों में 16 और लिजेल ली ने 8 गेंदों में 6 रन बनाए. इसके अलावा लौरा वोल्वाड्ट ने 38 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 गेंदों में 24 रन बनाए. दिल्ली, आरसीबी को इस सीजन हराने वाली पहली टीम भी बनी.

WPL 2026 की अंक तालिका

क्रमटीममैच (P)जीत (W)हार (L)नो रिज़ल्ट (NR)अंक (Pts)नेट रन रेट (NRR)
1आरसीबी महिला (Q)651010+1.236
2दिल्ली कैपिटल्स महिला63306-0.169
3गुजरात जायंट्स महिला63306-0.341
4मुंबई इंडियंस महिला62404+0.046
5यूपी वॉरियर्स महिला62404-0.769

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ